इस तारीख से शुरू होगा UP Police Constable भर्ती का एग्जाम, जानिए डेट

0

UP Police Constable : उत्‍तर प्रदेश में इन दिनों पुलिस कांस्‍टेबल की भर्तियां निकली हैं. यहां पुलिस कांस्‍टेबल के पदों पर लगभग 60 हजार से अधिक भर्तियां निकली हैं, हालांकि इन भर्तियों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 20 जनवरी निकल चुकी है, जिन अभ्‍यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया है वह परीक्षा की तारीख का इंतजार कर रहे हैं. बता दें कि अभी इसके लिए होने वाली परीक्षा की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, हालांकि विभिन्‍न मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि यूपी पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती परीक्षा 18 फरवरी को हो सकती है. इसकी तैयारियां भी की जा रही हैं.

UP Police Constable Bharti का एडमिट कार्ड कब?
यूपी पुलिस कांस्‍टेबल की भर्ती परीक्षा का फॉर्म भरने वाले अभ्‍यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड भी जारी किया जाएगा, हालांकि अभी तक इसकी तारीख भी तय नहीं है, लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से जल्‍द ही परीक्षा की तारीखें घोषित की जाएगी.

ल‍िखित परीक्षा के लिए सेंटर पर प्रवेश एडमिट कार्ड के जरिये ही मिलता है. बता दें कि यूपी में 60 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां निकली हैं. अभ्‍यर्थियों को इसके अपडेट के लिए यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल uppbpb.gov.in पर विजिट करना होगा. अगर यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन फरवरी महीने में होता है कि संभावना है कि एडमिट कार्ड भी फरवरी माह के पहले सप्‍ताह में रिलीज हो जाएगा. जिसके बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. इन पदों के लिए काफी संख्‍या में आवेदन आए हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here