BA LLB Course Fees: 12वीं के बाद नहीं चूज कर पा रहे है करियर, तो यह कोर्स है बेस्ट

0

BA LLB Course Fees:  भारत की किसी भी अदालत में प्रैक्टिस करने के लिए वकालत की डिग्री होना जरूरी है. इसके लिए किसी भी मान्यता प्राप्त लॉ यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं. प्रयागराज में स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को देश के सर्वश्रेष्ठ लॉ कॉलेजों में से एक माना जाता है (Dr. Rajendra Prasad National Law University, Prayagraj).

डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, प्रयागराज ने बीए एलएलबी के 5 वर्षीय कोर्स की फीस से संबंधित डिटेल्स शेयर की हैं. इन्हें ऑफिशियल वेबसाइट https://rpnlup.ac.in पर चेक कर सकते हैं. इस राष्ट्रीय लॉ विश्वविद्यालय में हॉस्टल और मेस जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं. हालांकि हॉस्टल का लाभ उठाने के लिए आवेदन भी जल्द से जल्द करना होगा.

बीए एलएलबी कोर्स में आवेदन कैसे मिलेगा?
डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, प्रयागराज के बीए एलएलबी (ऑनर्स) इंटीग्रेटेड कोर्स में क्लैट परीक्षा के स्कोर के आधार पर ही दाखिला मिलेगा (RPNLU Admission). इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या समकक्ष परीक्षा में पास होना अनिवार्य है. यूपी के एससी/ एसटी उम्मीदवारों के लिए 40% और अन्य के लिए 45% अंक हासिल करना जरूरी है.

 

BA LLB Course Admission: कितनी सीटों पर मिलेगा दाखिला?
डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बीए एलएलबी कोर्स के 2024-25 सेशन के लिए 60 सीटों पर एडमिशन देगा. इसमें आरक्षण का लाभ सिर्फ उत्तर प्रदेश के उम्मीदवार ही उठा सकेंगे-

क्रमांक संख्या वर्ग सीटें
1 अनारक्षित 24
2 ईडब्ल्यूएस 6
3 ओबीसी-एनसीएल 17
4 एससी 12
5 एसटी 1
टोटल 60
इनको मिलेगा हॉरिजॉन्टल रिजर्वेशन

क्रमांक संख्या वर्ग हर वर्ग में सीटों का प्रतिशत
1 छात्राओं के लिए 20%
2 यूपी के पीडब्ल्यूबीडी 5%
3 यूपी के स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित 2%
4 उत्तर प्रदेश में तैनात रक्षा कर्मियों (जो ड्यूटी पर रहते हुए मारे गए/ सेवानिवृत्त/ अक्षम हो गए) के बेटे, बेटियां 5%
कश्मीरी प्रवासियों/कश्मीरी पंडितों/कश्मीरी हिंदू परिवारों के बच्चों (गैर प्रवासी) के लिए कुल सीटों में से 5 प्रतिशत आरक्षित रखी जाएंगी.

BA LLB Course Fees: बीए एलएलबी कोर्स में कितनी फीस लगेगी
डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के बीए एलएलबी कोर्स में एडमिशन लेने से पहले उसका फीस स्ट्रक्चर समझना जरूरी है (RPNLU Fees Structure).

क्रमांक संख्या किस चीज की फीस फीस की राशि
1 एडमिशन फीस (एक बार ही देनी है) 20 हजार रुपये
2 ट्यूशन फीस (सालाना) 2 लाख 25 हजार रुपये
3 यूटिलिटी चार्जेस 30 हजार रुपये
4 कॉशन मनी (1 बार ही जमा करनी है) 20 हजार रुपये
BA LLB Course Fees: हॉस्टल के लिए कितनी फीस जमा करनी होगी?
डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में लड़कों व लड़कियों, दोनों के लिए ही हॉस्टल सुविधा उपलब्ध है. हालांकि सीटें सीमित होने की वजह से हॉस्टल में अलॉटमेंट मेरिट के आधार पर मिलेगा.

क्रमांक संख्या किस चीज की फीस फीस का अमाउंट
1 एडमिशन फीस (1 बार) 25 हजार रुपये
2 सालाना कॉशन मनी (रीफंडेबल) 5 हजार रुपये
3 मासिक चार्ज (डबल सीटेड/ट्रिपल सीटेड) 5000/4000 रुपये
4 मेस कॉशन मनी (रीफंडेबल) 3 हजार रुपये
5 मासिक मेस चार्जेस 3500 रुपये
एडमिशन व फीस से जुड़ी अन्य डिटेल्स registrar@rpnlup.ac.in पर पता कर सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here