UPSC Exam Tips: संघ लोक सेवा आयोग हर साल कई प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करवाता है. इस साल होने वाली यूपीएससी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपनी तैयारी शुरू कर चुके हैं. यूपीएससी सिविल सर्विस प्री परीक्षा 26 मई, 2024 को होगी. यूपीएससी परीक्षा 2024 देने से पहले जानिए कुछ ऐसे टिप्स, जो आपको पहले ही प्रयास में सरकारी नौकरी दिलवा सकते हैं.
युवाओं में सरकारी नौकरी को लेकर गजब चार्म है. हर साल लाखों युवा आईएएस, आईपीएस अफसर बनने के लिए कोचिंग और सेल्फ स्टडी के जरिए अपनी तैयारी मजबूत करते हैं. अगर आप यूपीएससी सीएसई परीक्षा 2024 पास करके सरकारी अफसर बनना चाहते हैं तो आपको सही ऑप्शनल सब्जेक्ट चुनने का सीक्रेट भी जरूर पता होना चाहिए.
यूपीएससी परीक्षा में ऑप्शनल विषय कैसे चुनें?
यूपीएससी परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को ऑप्शनल विषय चुनने का भी अवसर मिलता है. हालांकि इसका चयन करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपकी रुचि किस विषय में है. कोई विषय कितना कठिन या आसान है, इन बातों में उलझने के बजाय अपनी रुचि, उस विषय में आपकी जानकारी और तैयारी पर फोकस करें.
यूपीएससी परीक्षा में निबंध कैसे लिखें?यूपीएससी परीक्षा में निबंध सेक्शन को काफी अहम माना जाता है. इसमें मार्क्स स्कोर करना आसान है. जानिए UPSC निबंध लेखन के कुछ टिप्स-
1- UPSC निबंध टॉपिक कैसे चुनें?- यूपीएससी परीक्षा में निबंध लेखन वाला सेक्शन अटेंप्ट करते समय उसी टॉपिक पर फोकस करें, जिसमें आपकी पकड़ मजबूत हो. उस पर लिखते समय आपके पास जानकारी का अंबार होना चाहिए.
2- UPSC निबंध में भाषा कैसी हो?- यूपीएससी निबंध लिखते समय आपकी भाषा बहुत स्पष्ट होनी चाहिए. आपकी भाषा जितनी सरल होगी, उतनी ही आसानी से निबंध चेक करने वालों को समझ में भी आ जाएगी. साथ ही गलतियां भी कम से कम होनी चाहिए.
3- UPSC निबंध में शैली कैसी हो?- यूपीएससी निबंध में जबरदस्ती कुछ भी न लिखें. अपनी बात को संक्षिप्त तौर पर लिखें. सिर्फ शब्द बढ़ाने के लिए बिना मतलब की बातें ऐड करने से बचना चाहिए. इससे आपका निबंध ज्यादा प्रभावी लगेगा.
4- UPSC निबंध में उदाहरण लिखना जरूरी है?- यूपीएससी निबंध लिखते समय सिर्फ स्पष्ट भाषा ही नहीं, बल्कि उदाहरण आदि लिखना भी बहुत जरूरी है. उदाहरणों से अपना निबंध एनरिच कर सकते हैं. जरूरी हो तो पुराने विवरणों का जिक्र भी कर दें.
5- UPSC निबंध को रुचिकर कैसे बनाएं?- यूपीएससी निबंध पढ़ते समय परीक्षक को बोरियत नहीं महसूस होनी चाहिए. इसलिए UPSC Essay Writing Practice करते समय हेडिंग, सब हेडिंग और बुलेट पॉइंट्स आदि का इस्तेमाल करें.


