वेलेंटाइन डे (Valentine Day) को प्यार का दिन कहा जाता है. इसके चलते दुनिया भर में 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे बेहद धूम-धाम से मनाया जाता है. अगर आप भी इस वैलेंटाइन डे अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आईआरसीटीसी (IRCTC) आपके लिए शानदार एयर टूर पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज के तहत आपको 3 रात और 4 दिन थाईलैंड में घूमने का मौका मिलेगा.
इस पैकेज में आपको पटाया और बैंकॉक घूमने का मौका मिलेगा. यह पैकेज टूर 14 फरवरी को शुरू होगा. इस पूरे पैकेज पर आपको कम से कम 48,470 रुपये खर्च करने होंगे. इस पैकेज में आपको होटल में रुकने, फ्लाइट टिकट, खाने-पीने आदि कई तरह की सुविधाएं मिलेगी. इस पैकेज की शुरुआत हैजराबाद से होगी.
क्या है टूर पैकेज की खास बातें
पैकेज का नाम- Treasures Of Thailand, Valentine’s Day Special Ex Hyderabad (SHO12)
डेस्टिनेशन- पटाया और बैंकॉक
टूर डेट- 14 फरवरी, 2024
टूर की अवधि- 4 दिन/3 रात
मील प्लान – ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर
ट्रैवलिंग मोड – फ्लाइट
एयरपोर्ट/प्रस्थान का समय- हैदराबाद एयरपोर्ट/00:45 पूर्वाह्न
कितना है किराया
पैकेज के खर्च की बात करें तो अगर आप इस ट्रिप पर अकेले घूमने जा रहे हैं, तो इसके लिए आपको 56,845 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं दो लोगों के साथ प्रति व्यक्ति किराया 48,470 रुपये किराया है. इसके अलावा तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 48,470 रुपये ही खर्च करने होंगे. वहीं इस पैकेज में बच्चे के लिए बेड के साथ 46,575 रुपये और बिना बेड 41,550 रुपये किराया है.


