1200 अंकों तक टुटा भारतीय सेंसेक्स, जानिए वजह

0

हॉन्ग कॉन्ग को मार्केट कैप के मामले में पछाड़ने के बाद भारतीय शेयर बाजार में तेज गिरावट दिख रही है. 30 शेयरों वाला सेंसेक्स आज के शीर्ष से करीब 1200 अंक टूटकर ट्रेड कर रहा है. सेंसेक्स आज का हाई 72,039 अंक था. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 70,850 पर ट्रेड कर रहा है. यानी सेंसेक्स में आज के मंगलवार के हाई से 1190 अंकों की गिरावट है. इसी तरह निफ्टी भी अपने हाई से 378 अंक टूटकर 21385 अंक के करीब ट्रेड कर रहा है.

23 जनवरी की सुबह भारतीय शेयर बाजार के लिए अच्छी खबर लेकर आई थी. घरेलू मार्केट ने कैपिटलाइजेशन के मामले में हॉन्ग कॉन्ग के शेयर मार्केट को पीछे छोड़ दिया. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 4.33 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया. वहीं, हॉन्ग कॉन्ग के एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 4.29 ट्रिलियन डॉलर रह गया है. इस लिहाज से पहली बार भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार बन गया.

गिरावट की थी आशंका
सुबह जब भारत के चौथा सबसे बड़ा शेयर मार्केट बनने की खबर आई तभी कई वेबसाइट्स विशेषज्ञों के हवाले से निवेशकों को आगाह कर रही थीं कि अगले कुछ घंटे बाजार के लिए खतरे वाले हो सकते हैं. यानी उन्हें गिरावट का संदेह पहले था. बाजार में गिरावट के पीछे ज़ी के शेयरों का बड़ा योगदान माना जा रहा है. ज़ी एंटरटेनमेंट के सोनी में विलय का सौदा रद्द होने के बाद कंपनी के शेयर 30 फीसदी तक टूट गए हैं. इसके अलावा आगामी अंतरिम बजट से पहले बाजार में चलने वाले उतार-चढ़ाव वाले दौर को भी इसका एक कारण बताया जा रहा है.

कौन से शेयरों ने सबसे ज्यादा डुबोया
सेंसेक्स पर फिलहाल सबसे अधिक गिरावट वाला शेयर इंडसइंड बैंक है. इसमें 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है. इसके अलावा हिन्दुस्तान यूनिलीवर, एसबीआईएन, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है. अभी सबसे अच्छा शेयर सन फार्मा है जो 4 फीसदी से अधिक के मुनाफे पर ट्रेड कर रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here