अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को जामिया मिल्लिया इस्लामिया में आधे दिन का अवकाश रहेगा. जामिया के उप रजिस्ट्रार मोहम्मद हैडिस लैरी ने कहा है कि जामिया यूनिवर्सिटी के साथ जामिया स्कूल में भी दोपहर ढाई बजे तक छुट्टी रहेगी. यूनिवर्सिटी और स्कूल इसके बाद खुलेंगे. हालांकि महत्वपूर्ण मीटिंग और परीक्षाएं अपने तय समय के अनुसार ही आयोजित होंगी.
बता दें कि चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी ने भी 22 जनवरी को छुट्टी का ऐलान किया है. हालांकि इस दिन होने वाली परीक्षाएं अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी. पंजाब यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से जारी आदेश में लिखा है कि कि यूनिवर्सिटी परिसर में स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी के सभी शिक्षण/गैर-शिक्षण विभाग/कार्यालय व चंडीगढ़ में स्थित सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त निजी कॉलेज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए 22 जनवरी को बंद रहेंगे.
कई राज्यों ने घोषित किया है अवकाश
यूपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा, समेत कई राज्यों की सरकारों ने स्कूल-कॉलेज 22 जनवरी को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं. इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में भी आधे दिन की छुट्टी रहेगी.


