भारतीय रेलवे में 10वीं, 12वीं पास के साथ कुछ अन्य योग्यता रखने वालों के लिए भर्तियां निकली हैं. ये भर्ती दक्षिणी रेलवे के रेलवे भर्ती सेल ने निकाली है. आरआरसी ने लेवल 1 एवं 2 के पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. बता दें कि ये भर्ती स्काउट्स एवं गाइड्स कोटा के तहत निकली है, यानी आवेदक के पास निर्धारित शैक्षिक योग्यता के साथ स्काउट्स एवं गाइड्स का भी अनुभव होना चाहिए.
भर्ती के तहत दक्षिणी रेलवे में लेवल 2 के 2 पद एवं लेवल 1 के 12 पद भरे जाएंगे. वहीं आईसीएफ में लेवल 2 के 1 एक और लेवल 1 के 2 पद भरे जाएंगे. पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 20 जनवरी से शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन के लिए अंतिम तिथि 20 फरवरी तक रहेगी.
शैक्षिक योग्यता
लेवल 2 नॉन टेक्निकल पद – कम से कम 50 फीसदी अंको के साथ 12वीं पास.
लेवल 2 टेक्निकल पद – 10वीं पास के साथ आईटीआई/ अप्रेंटिसशिप.
लेवल 1 – 10वीं पास अथवा आईटीआई या फिर नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट
स्कॉउट्स एंड गाइड्स योग्यता
प्रसिडेंट स्कॉउट/ गाइड/ रोवर/ रेन्जर अथवा HWB होल्डर. साथ ही उम्मीदवार पिछले 5 साल में स्कॉउट संगठन का एक्टिव सदस्य होना चाहिए. इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर 2 इवेंट अटेंड किए होने चाहिए अथवा भारतीय रेलवे के लेवल पर 2 और राज्य स्तर पर 2 इवेंट्स.
आयु सीमा
लेवल 1 पदों के लिए 18 से 30 एवं लेवल 2 के लिए 18 से 33 वर्ष के कैंडिडेट आवेदन करने के पात्र हैं. अधिकतम आयु में ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष एवं एससी-एसटी को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी.
चयन प्रक्रिया
पदों पर भर्ती लिखित परीक्षा एवं अन्य सर्टिफिकेट्स के आधार पर दिए गए मार्क्स के माध्यम से की जाएगी. भर्ती संबंधी पूरी जानकारी के लिए नीचे दी जा रही लिंक से इसका नोटिफिकेशन चेक करें.


