CBSE board Exam 2025: अगले साल से साल में 2 बार होगी CBSE बोर्ड की परीक्षा, जानिए

0

CBSE board Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बोर्ड में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए जरूरी सूचना है. दरअसल, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि अब साल में दो बार परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसकी शुरुआत अगले शैक्षणिक सत्र 2024-25 में की जाएगी. ऐसे में जो स्टूडेंट अभी 9वीं और 11वीं की परीक्षा में शामिल होंगे वो अगले सत्र में 10वीं और 12वीं के लिए दो बार बोर्ड परीक्षा देंगे.

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 2025 से पहले सिर्फ एक ही बार बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया करता था, लेकिन अब नए सत्र से दो बार परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. हालांकि साल 2021 में कोविड के कारण परीक्षा को दो भागों में विभाजित करना पड़ा था.

मिलेगा विकल्प चुनने का अवसर
खास बात यह है कि दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए साल में दो बार बोर्ड परीक्षा की नई प्रणाली अनिवार्य नहीं होगी. इस प्रणाली का उद्देश्य उन छात्रों पर तनाव कम करना है जो एक भी अवसर चूक जाने से डरते हैं. यदि कोई उम्मीदवार तैयार है और परीक्षा के एक सेट में प्राप्तांक से संतुष्ट है, तो वह अगली परीक्षा में शामिल न होने का विकल्प चुन सकता है.

ऐसे तैयारी होगी मेरिट
मिली जानकारी के अनुसार, सत्र 2024-25 में पहली बोर्ड परीक्षा का आयोजन नवंबर-दिसंबर 2024 में किया जाएगा. वहीं दूसरी बोर्ड परीक्षा फरवरी-मार्च 2025 में होने की संभावना है. इन दोनों में प्राप्त सर्वश्रेष्ठ अंकों से मेरिट लिस्ट और रिजल्ट तैयार किया जाएगा. बता दें कि साल 2023 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 21.86 लाख स्टूडेंट पास हुए थे. वहीं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 16.96 लाख स्टूडेंट पास हुए थे. कुल विद्यार्थियों की संख्या 38.82 लाख थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here