RPSC RAS Mains 2023 : राजस्थान प्राशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा, RAS Main में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट्स के लिए अहम अलर्ट है. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने परीक्षा स्थगित कर दी है. गौरतलब है कि आरपीएससी आरएएस मेन एग्जाम का आयोजन 27 एवं 28 जनवरी को कराया जाना था. लेकिन अब परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है. मंत्री किरोड़ी लाल मीना ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि उम्मीदवारों की ओर से लगातार की जा रही मांग को देखते हुए कैबिनेट ने परीक्षा को टालने का निर्णय लिया है.
हांलाकि परीक्षा अब कब आयोजित होगी, इसे लेकर फिलहाल जानकरी नहीं दी गई है. कुछ रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एग्जाम जून-जुलाई में आयोजित किया जा सकता है, लेकिन उम्मीदवारों को आयोग के आधिकारिक नोटिस का इंतजार करना चाहिए. नई तिथि का एलान जल्द ही किया जा सकता है.
अक्टूबर में आया था रिजल्ट
इससे पहले आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट अक्टूबर माह में घोषित किया गया था. कुल 905 पदों को भरने के लिए परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है, जिसमें 424 पद राज्य सेवा के एवं 481 पद अधीनस्थ सेवा के शामिल हैं. फिलहाल परीक्षा संबंधी अन्य जानकारी के लिए आयोग के वेबसाइट पर विजिट करें.


