ओरी ने दिया पलट कर जवाब, कहा-‘आप मीम्स बना रहे हैं लेकिन मैं पैसा कमा रहा हूं’

0

ओरी : करण जौहर का फेमस चैट शो ‘कॉफी विद करण 8’ अब अपने अंतिम पड़ाव पर आ गया है. स्टार्स के साथ टॉक्स और गॉसिप स्टोरीज के लिए करण का ये शो सुर्खियों में बना रहा है. शो का एक लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एक साथ करण के शो में जबरदस्त धमाल मचाने वाले हैं. शो में तन्मय भट्ट, दानिश सैत, सुमुखी सुरेश, कुशा कपिला और ओरी शामिल होने वाले हैं.

करण जौहर के साथ इस शो सोशल मीडिया फेवरेट ओरी यानी ओरहान अवत्रमणि भी शामिल होने वाले हैं. शो में दूसरों की खींचाई करने वाले करण जौहर अपने ही शो से भागते दिखाई देने वाले हैं. शो में ओरी अपनी लवलाइफ और टोल्स पर पलटवार करते नजर आने वाले हैं.

‘कॉफी विद करण 8’ के आगामी एपिसोड में, सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी अपने क्लासिक अंदाज में ट्रोल्स पर पलटवार करते दिखेंगे.

शो के दौरान करण ये बात करते नजर आने वाले हैं कि स्टार्टअप बनाने वाले लोगों के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है. स्टार्टअप एक विचार है, आप एक विचार से शुरू करते हैं फिर आगे बढ़ते हैं और उस पर निर्माण करते हैं, फिर यह कुछ ऐसा बन जाता है जिससे आप पैसा कमा सकते हैं और अचानक से विस्फोट हो जाता है. करण ने ओरी से सवाल किया कि आपने आलोचनाओं को कैसे लिया. फाइल फोटो.

इसके जवाब में ओरी ने कहा- ‘अगर मैं आपको नहीं जानता और आप मेरे बारे में बकवास कर रहे हो, तो मैं जीत गया! अगर आप मेरे पर हंस रहे है तो हंसते रहिए, क्योंकि मैं इससे पैसा कमा रहा हूं और ऐसे मैं जीत गया. आप मेरे पर मीम्स बना रहे हैं, लेकिन मैं पैसा कमा रहा हूं.’

शो के दौरान वह अपने लव अफेयर्स पर भी बात करते नजर आने वाले हैं. करण ने जब उनसे पूछा, क्या वो सिंगल है. इसके जवाब उन्होंने अपने अंदाज में दिया. ओरी ने कहा मैं पांच लोगों को डेट कर रही हूं. ये सुनकर करण भी चौंक जाते हैं, तो ओरी बताते है कि वो हैं चीटर. मैं पांच को डेट कर रहा हूं. मैं चीटिंग कर रहा हूं, मैं हूं चीटर. ओरी है चीटर. ओरी लिवर हैं और अब ओरी चीटर हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here