Infinix Smart 8: काफी सस्ता मिल रहा है Infinix का यह मॉडल, करें परचेज

0

Infinix Smart 8: Infinix Smart 8 को भारत में बीते दिनों लॉन्च किया गया है. इस फोन को सबसे पहले नवंबर में नाइजीरिया में लॉन्च किया गया था. फोन के इंडियन वेरिएंट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स नाइजीरिया के वेरिएंट से मिलते-जुलते हैं. इस फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G36 प्रोसेसर दिया गया है. साथ ही इस फोन की बैटरी भी 5,000mAh की है. ये एक बजट रेंज का फोन है, जिसके बाकी फीचर्स भी कमाल के हैं.

Infinix Smart 8 को सिंगल 4GB + 64GB वेरिएंट में पेश किया गया है. इसकी कीमत 7,499 रुपये रखी गई है. फिलहाल इसे स्पेशल लॉन्च प्राइस 6,749 रुपये में ऑफर किया जा रहा है. ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे. इसे गैलेक्सी वाइट, रेंबो ब्लू, शाइनी गोल्ड और टिंबर ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.

Infinix Smart 8 के स्पेसिफिकेशन्स
इस फोन में 90Hz तक रिफ्रेश रेट और 500 nits ब्राइटनेस के साथ 6.6-इंच HD+ (1,612 x 720 पिक्सल) IPS डिस्प्ले दिया गया है. इस हैंडसेट में 4GB LPDDR4X रैम और 64GB eMMC 5.1 स्टोरेज दिया गया है. रैम को वर्चुअल तरीके से बढ़ाकर 8GB तक किया जा सकता है. वहीं, स्टोरेज को कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है. ये फोन एंड्रॉयड 13 गो एडिशन बेस्ड XOS 13 पर चलता है.

Infinix Smart 8 की बैटरी 5,000mAh की है. साथ ही कनेक्टिविटी के लिहाज से डुअल 4G, नैनो सिम, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, GPS, GLONASS और USB Type-C का सपोर्ट दिया गया है. सिक्योरिटी के लिए यहां फिंगरप्रिंट सेंसर साइड माउंटेड है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here