आधे से भी कम हुई Samsung S21 की कीमत, यहाँ से करें परचेज

0

Samsung S21 : सैमसंग के फोन की पॉपुलैरिटी कम नहीं है. नया फोन लेना हो तो लोग सैमसंग फोन भी लेना पसंद करते हैं, लेकिन दिक्कत तब आती है जब महंगा वाला फोन पसंद आ जाता है. ये कहना गलत नहीं होगा कि महंगे फोन में कंपनियां कई तरह की खासियत देती हैं. लेकिन बजट के चलते ज़्यादातर लोग कम खर्च में बेहतरीन फोन खरीदना चाहते हैं. इसी बीच हम आपको एक ऐसी डील के बारे में बता रहे हैं जिसके चलते सैमसंग के तगड़े फोन को आधे दाम पर खरीदा जा सकता है.

02
flipkart

फ्लिपकार्ट से मिली जानकारी के मुताबित सैमसंग गैलेक्सी S21 FE 5G (2023) को रिपब्लिक डे सेल में आधी कीमत पर खरीद जा सकता है. लिस्टिंग के हिसाब से फोन को 69,999 रुपये के बजाए 29,999 रुपये में घर लाया जा सकता है. कहा जा रहा है कि ‘Hero offer from Samsung’ है.

03
Samsung

सैमसंग गैलेक्सी S21 FE 5G स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल HD+ डायनमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है. इसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है. जबकि टच सैंपलिंग रेट 240Hz है.

04
nw18

सैमसंग गैलेक्सी S21 FE 5G स्मार्टफोन में 5nm बेस्ड ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. फोन एंड्रायड 12 बेस्ड One UI 4 पर काम करता है. फोन लुक के मामले में काफी खूबसूरत लगता है.

05
Samsung

कैमरे के तौर पर इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 12 मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड प्राइमरी लेंस, 12 मेगापिक्सेल वाइड लेंस और एक 8 मेगापिक्सेल टेलीफोटो लेंस शामिल है. इस फोन में IP68 वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग है.

06
Samsung

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सैमसंग के इस फोन में 32 मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा मिलता है. पावर के लिए इसमें 4500mAh की बैटरी मिलती है, जो कि 25W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ आती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here