Kardhan ke fayde: कमर पर काला धागा माना जाता है लाभकारी, जानिए वजह

0

Kardhan ke fayde: आपने अपने आसपास के लोगों को कमर में काला धागा पहने हुए जरूर देखा होगा. खासतौर पर बच्चों को. कमर में पहने जाने वाले इस धागे तो करधन भी कहा जाता है. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर, कमर में काला धागा बांधते क्यों हैं? हालांकि, ज्यादातर लोग मानते हैं कि इस धागे को बांधने से बुरी नजर से बचाव होता है. साथ ही ये काला धागा शरीर को सकारात्मक ऊर्जा देता है. हां ये सच है, लेकिन इतना काफी है नहीं है. क्योंकि कमर में धागा बांधने से सेहत को भी लाभ होता है. आइए उन्नाव के ज्योतिषाचार्य पं. ऋषिकांत मिश्र शास्त्री से जानते हैं कमर में काला धागा (करधन) बांधने के फायदे-

काला धागा पहनना कैसे फायदेमंद

कमर में काला धागा बांधने के पीछे कई मान्यताएं जुड़ी हुई हैं. इसमें पहला बुरी नज़र से बचने के लिए और दूसरा चिकित्सकीय और तीसरा ज्योतिषी उपाय से जुड़ी हैं. दरअसल, हमारा शरीर पंच तत्वों जल, वायु, अग्नि, पृथ्वी और आकाश से मिलकर बना है. इन्हीं से प्राप्त ऊर्जा हमारे शरीर को संचालित करती है. ऐसे में जब किसी व्यक्ति की बुरी नजर हमें लगती है तो, इन पंच तत्वों से मिलने वाली मिश्रित सकारात्मक ऊर्जा हम पर अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाती, जिससे हमें स्वास्थ्य सम्बन्धी कई समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है. इन्हीं बुरी शक्तियों से बचने के लिए कमर में काला धागा बांधा जाता है. हालांकि आप चाहें तो शरीर के किसी भी हिस्से में काला धागा बांधा सकते हैं.

कमर पर काला धागा बांधने के फायदे

चिकित्सकीय लाभ: करधन या काला धागा रीढ़ की हड्डी के मज्जा (तरल पदार्थ) को बनाए रखने में मदद करता है. जिससे रीढ़ से जुड़ी समस्याओं और कमर के निचले हिस्से के दर्द से बचाव होता है. इसके अलावा, करधन पहनने से नाभि खिसकने का भी डर समाप्त होता है. साथ ही पुरुषों के नाड़ियों में होनी वाली परेशानियों से भी बचाव होता है.

बुरी नज़र से बचाए: कमर में धागा या करधन पहनने की पुरानी परंपरा रही है. खासतौर पर बच्चों को. मान्यता है कि कमर में पहना हुआ काला धागा बुरी नजर से बचाने के साथ-साथ शरीर को सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है. वहीं, तंत्र शास्त्र के अनुसार काला धागा नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित करता है और पहनने वाले को इससे बचाता है.

ज्योतिषी लाभ: काला धागा बांधने से भविष्य में कई बड़े लाभ होते हैं, इससे धन लाभ होता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, आज भी कई लोग इसे कमर पर बांधते हैं. कहा जाता है कि भगवान शनि देव की पूजा के दौरान शनि देव महाराज के मंत्रों का जाप करते हुए काला धागा पहननें से व्यक्ति पर शनि देव महाराज की असीम कृपा बनी रहती है, और धन-धान्य की प्राप्ति होती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here