Parents: यहां हम आपको 4 टीवी एक्ट्रेसेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने 2023 में बेबी को जन्म दिया. ये एक्ट्रेसेज और उनके पति (सिर्फ एक छोड़कर) बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा रहे हैं. एक एक्ट्रेस ने पिछले साल 2 जुड़वा बेटियों को जन्म दिया. वहीं, दो एक्ट्रेसेज ने शादी के कई सालों बाद बेबी को जन्म दिया. आइए जानते हैं.
Rubina Dilaik Abhinav Shukla
इस क्रम में सबसे पहले नाम रुबीना दिलैक का आता है. रुबीना ने 36 साल की उम्र में दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया. वह और उनके पति अभिनव शुक्ला दोनों ‘बिग बॉस 14’ में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे.
Bigg Boss 14 Winner
रुबीना और अभिनव की जुड़वा बेटियों के नाम जीवा और ईधा हैं. रुबीना दिलैक ‘बिग बॉस 14’ की विनर बनी थीं. अभिनव शुक्ला फिनाले के करीब पहुंच कर बाहर हुए थे. वहीं, इसी सीजन में राहुल वैद्य ने भी इसी सीजन में बतौर कंटेस्टेंट्स हिस्सा लिया था.
Disha Parmar Rahul Vaidya
राहुल वैद्य सिंगर हैं. वह ‘बिग बॉस 14’ के रनरअप रहे थे. इस शो में उन्होंने दिशा परमार को शादी के लिए प्रपोज किया था. दिशा उनकी काफी अच्छी दोस्त थीं. दिशा ने उनके प्रपोजल को शो में आकर स्वीकार किया था.
Rahul Vaidya Disha Parmar
राहुल वैद्य और दिशा परमार ने शो में वैलेनटाइन डे भी सेलिब्रेट किया था. दिशा ने 20 सितंबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया और उसका नव्या रखा.
Dipika Kakar Shoaib Ibrahim
वहीं, दीपिका कक्कर ने बेटे ‘रुहान’ को जन्म दिया. दीपिका ने जुलाई में बेटे को जन्म दिया था. वह बेटे का मुस्लिम नाम रखने की वजह से ट्रोल हुई थीं. दीपिका ने शोएब इब्राहिम से दूसरी शादी की थी. वह ‘बिग बॉस 12’ की विनर थीं.
Gauhar Khan Zaid Darbar
गौहर खान ने ‘बिग बॉस 7’ की विनर थीं. उन्होंने अपने से छोटे जैद दरबार से दिसंबर 2020 में शादी की थी. उन्होंने 10 मई को बेटे क जन्म दिया. उन्होंने बेटे का नाम जेहान रखा.


