Kangana Ranaut: कंगना रनौत की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वे एक अनजान शख्स के साथ नजर आ रही हैं. कंगना रनौत जब सैलून से मुस्कुराती हुई निकल रही थीं, तब पैपराजो ने उनकी तस्वीर खींच ली थी. फोटो में कंगना रनौत के हावभाव देखकर लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं. कंगना रनौत को किसी के साथ यूं घूमते हुए देखना बड़ी दुलर्भ बात है.
फोटो में आप एक्ट्रेस को खूबसूरत नीली ड्रेस पहने हुए देख सकते हैं. उन्होंने अपनी आंखें चश्मे से छिपाई हुई हैं, जबकि उनके साथ चल रहे शख्स ने काली शर्ट के अंदर मिलती-जुलती टी-शर्ट, पैंट और शूज पहने हुए हैं. वह भी मुस्कुरा रहे हैं. फैंस उन्हें इस ‘मिस्ट्री मैन’ के साथ देखकर हैरान हो रहे हैं. एक यूजर लिखता है, ‘जीजाजी अंग्रेज? ये क्या…’ एक अन्य यूजर ने कंगना को लेकर लिखा, ‘उन्होंने ऋतिक रोशन जैसे दिखने वाले शख्स को खोजा.’

(फोटो साभार: Instagram@yogenshah_s)
कंगना रनौत ने शादी को लेकर जताई थी इच्छा
फोटो पर कमेंट करके एक शख्स कहता है, ‘आपके ब्वॉयफ्रेंड कौन हैं?’ दूसरा फैन लिखता है, ‘वे साथ में अच्छे लगते हैं?’ तीसरा यूजर लिखता है, ‘वे एक राजकुमारी हैं और वह स्मार्ट हैं.’ चौथा यूजर लिखता है, ‘कंगना के लिए खुश हूं.’ पांचवां यूजर लिखता है, ‘वे बेहद हसीन लग रही हैं.’ कंगना ने एएनआई से अपनी शादी को लेकर कहा था, ‘हर चीज का वक्त होता है. समय आएगा, तो करेंगे. मैं शादी करना चाहती हूं और परिवार बसाना चाहती हूं, लेकिन यह सही वक्त पर होगा.’
‘इमरजेंसी’ में नजर आएंगी कंगना रनौत
कंगना रनौत ने दो साल पहले ‘टाइम्स नाउ’ को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं शादी करना चाहती हूं और मां बनना चाहती हूं. मैं करीब 5 साल बाद खुद को पत्नी और मां के दायित्व में देखना चाहती हूं. आपको बहुत जल्द ही इसके बारे में पता चल जाएगा.’ काम की बात करें, तो कंगना रनौत जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आएंगी, जो उन्हीं के डायरेक्शन में बनी है. वे फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी.


