Akshay Kumar: करोड़ो कमाने वाला यह एक्टर निकला चोर, इस एक्ट्रेस ने खोली पोल

0

Akshay Kumar: अक्षय कुमार इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने बिंदास नेचर की वजह से भी जाने जाते हैं. कई फिल्मों में तो उनके किरदार ही ऐसे रहे हैं, जिनमें वह खूब मस्ती करते नजर आए. अक्सर फिल्म की शूटिंग के सेट पर भी वह काफी मस्ती करते हैं. उनसे जुड़ा ऐसा ही एक मस्तीभरा किस्सा माधुरी दीक्षित ने भी शेयर किया था, जिसे सुनकर आप भी यकीन नहीं कर पाएंगे.

माधुरी दीक्षित ने करियर की शुरुआत से ही कई ऐसे किरदार निभाए हैं जिन्हें लोगों ने खूब पसंद किया. उनकी एक्टिंग लोगों को दिल जीत लेती हैं. उनके चाहने वाले देश ही नहीं विदेशों में भी हैं. अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने इंडस्ट्री के कई स्टार्स के साथ फिल्मों में काम किया है. खासतौर पर एक समय में तो अनिल कपूर संग उनकी जोड़ी काफी हिट रही थी. माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में अक्षय कुमार के साथ भी साल 1999 में एक फिल्म में काम किया था. इसी फिल्म का एक किस्सा माधुरी ने एक रियलिटी शो के अपने पुराने इंटरव्यू में शेयर किया था.

माधुरी ने खोला अक्षय का ये गहरा राज
माधुरी दीक्षित ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि दोनों ने साथ में साल 1999 में आई फिल्म ‘आरजू’ में एक साथ काम किया था. अक्षय बहुत मस्तीखोर हैं, वह अक्सर सेट पर ऐसा माहौल बनाए रखते थे काम करने में भी मजा आता था. लेकिन खिलाड़ी अक्षय कुमार वहां लोगों की घड़ियां चुरा लेते थे. वह ये काम इस तरह से करते थे, कि खुद सामने वाले को भी पता नहीं चलता था. ऐसा ही खुलासा एक बार गुड्डी मारूती ने भी अपने एक इंटरव्यू में किया था कि वह सेट पर अक्सर लोगों की घड़िया चुराकर छिपा देते थे. माधुरी ने बताया कि अक्षय कुमार जितने सीधे दिखते हैं, उतने वह हैं नहीं बल्कि बहुत शरारती हैं.

akshay kumar-
दोनों ने साल 1999 में आई फिल्म आरजू में साथ काम किया था.
माधुरी संग इस फिल्म में किया कैमियो
यूं तो माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में कई एक्टर्स संग फिल्मों में काम किया है. लेकिन अक्षय कुमार संग उन्होंने दो ही फिल्मों में काम किया. जहां एक में आरजू में वह अक्षय की हीरोइन बनी थीं. वही दिल तो पागल है मैं वह अक्षय की दोस्त के किरदार में नजर आई थीं. लेकिन इस फिल्म में अक्षय कुमार का किरदार काफी छोटा था. कहा तो ये भी जाता है कि अक्षय कुमार को इस बड़ी फिल्म के लिए फीस तक नहीं मिली थी.

बात अगर अक्षय कुमार के करियर की करें तो अक्षय कुमार ने काफी संघर्ष के बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. इंडस्ट्री में एंट्री करने के बाद उन्होंने अपनी ऐसी धाक जमाई की वह मेकर्स की पहली पंसद बन गए थे. वह हिट की गारंटी माने जाने लगे. लेकिन बीते कुछ समय से उनकी फिल्में कमाल नहीं दिखा पा रही हैं. हालांकि उनकी ओएमजी 2 हिट साबित हुई थी.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here