जादुई टिप्स :
दिवाली से पहले घर की साफ-सफाई बहुत परेशानी के साथ साथ सिरदर्दी भी बन जाती है। बहुत बार समय की कमी के कारण ये समझ ही नहीं आता कि सफाई कहां से शुरु करें और कैसे दिवाली से पहले पूरे घर को चमका दें?

दिवाली आने से कई दिन पहले ही महिलाएं घर में साफ सफाई करने में जुट जाती हैं, ताकि दिवाली तक वो घर का एक-एक कोना अच्छे से साफ कर दें। पूरे घर की सफाई करना चुनौतीपूर्ण काम हो जाता है, जो महिलाओं को न चाहते हुए भी करना पड़ता है।
आज का ये लेख उन महिलाओं के लिए खास होने वाला है, जो दिवाली पर पूरे घर को चमकाना चाहती हैं, लेकिन उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि कम समय में कैसे वो सफाई करें। इस लेख में जानते हैं कुछ आसान टिप्स जिनकी मदद से आसानी से आप अपने घर को दिवाली से पहले चमका सकते हैं।

दिवाली पर सफाई करने के कुछ आसान टिप्स
सबसे पहले आपको सफाई करने के लिए योजना बनानी होगी और ये देखना होगा की आपके पास कितना समय है और आपको इसका यूज कैसे करना है,बेस्ट तरीका कोनसा है।
• सबसे पहले अपने घर में पंखे और जालों को साफ करें।
पुराने कपड़े या बेकार हो चुकी वस्तुएं जो आपको घर में नहीं रखनी वो पहले ही निकाल कर एक तरफ रख दें।
• किचन की सफाई करना सबसे मुश्किल भरा और जरुरी काम होता है। इसलिए आप पहले इसको निपटा दीजिए।
• किचन में रखे बर्तनों और डब्बों को साफ कर लीजिए।
• कांच के बर्तन साफ करने के लिए आप हल्के गर्म पानी में नमक और डिशवॉशर मिलाइये, ऐसा करने पर बर्तन आसानी से साफ होंगे।
• स्टील के बर्तन साफ करने के लिए आप प्याज के रस में सिरका मिलाइए और स्टील के बर्तन साफ कीजिए।
• खिड़की या दरवाजों पर आप सुखा कपड़ा मारकर साफ कर सकते हैं।
• खिड़कियों का कांच साफ करने के लिए गीला कपड़ा मारकर उसे अखबार से पोंछ दीजिए कांच आसानी से साफ हो जाएगा।• सफाई का फार्मूला कहता है की सफाई की प्रक्रिया ऊपर से नीचे की तरफ और बाएं से दाएं की तरफ चलनी चाहिए यानि पहले दीवार, छत, पंखों, लाइटों, स्विच बोर्ड आदि को सबसे पहले साफ करें। फिर खिड़कियां, कमरे में रखा सामान और सबसे आखिर में फ्रेश साफ करते हुए कैमरे से बाहर निकलें। • थकान से बचने के लिए एक दिन में एक या दो कमरों को ही साफ करें ।


