Govt Jobs : इस कंपनी की तरफ से आई सरकारी भर्ती, मिलेगी 85 हज़ार सैलरी

0

Govt Jobs : भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) ने ग्रुप सी कैटेगरी के पदों पर भर्ती निकाली है. नोटिफिकेशन के अनुसार भारत अर्थ मूवर्स में ग्रुप सी पदो पर 119 वैकेंसी है. इसके लिए आवेदन 29 सितंबर से शुरू होगा. आवेदन की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर है. इसके लिए आवेदन बीईएमएल की वेबसाइट bemlindia.in पर जाकर करना है. बीईएमएल में ग्रुप सी कैटेगरी के पदों पर भर्ती लिखित परीक्षा के जरिए होगी. नोटिफिकेशन के अनुसार बीईएमएल में डिप्लोमा ट्रेनी और आईटीआई ट्रेनी के अंतर्गत विभिन्न ट्रेड्स के लिए भर्तियां होंगी.

आवेदन शुल्क

बीईएमएल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क जनरल, ओबीसी और इडब्लूएस वर्ग के लिए 200 रुपये है. एससी,एसटी और दिव्यांगों के लिए आवेदन फ्री है.

जरूरी योग्यता

शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेड मं डिप्लोमा और आईटीआई किया होना चाहिए. उम्र सीमा की बात की जाए तो डिप्लोमा ट्रेनी और आईटीआई ट्रेनी के लिए अधिकतम 29 साल है.

कितनी मिलेगी सैलरी

डिप्लोमा ट्रेनी- 23,910/- से 85,570/-
आईटीआई ट्रेनी- 16,900/- से 60,650/-

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here