Parineeti Chopra Raghav Chadha की शादी के फोटोज, क्यूट कपल हुए वायरल

0

Parineeti Chopra Raghav Chadha : परिणीति चोपड़ा जिनती बहन प्रियंका चोपड़ा एक इंटरनेशनल एक्ट्रेस हैं और वे खुद भी एक अभिनेत्री हैं.

उन्होंने अपने नए सफर की शुरुआत किसी अभिनेता के साथ नहीं बल्कि एक पॉलिटिकल लीडर के साथ की है लेकिन लेकिन एक समय ऐसा भी आया था जब एक्ट्रेस ने ऐलान कर दिया था कि वो किसी राजनेता से शादी नहीं करना चाहती हैं और उनकी शादी के दिन ही यह थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है.

CWC Recruitment 2023 Notification : CWS भर्ती के लिए करें आवेदन !

वायरल क्लिप में अभिनेत्री अपनी फिल्म जबरिया जोड़ी का प्रचार करती नजर आ रही है, जहां वो हंसी तो फंसी के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आई थीं.

बॉलीवुड हंगामा के क्लिप में, उनसे पूछा गया कि अगर शादी करने के लिए किसी राजनेता को चुनना हो, तो वो कौन होगा और परिणीति ने जवाब दिया, ‘बहुत सारे अच्छे विकल्प हैं.. समस्या यह है कि मैं शादी नहीं करना चाहती.’ कोई भी राजनेता…एवररर’

परिणीति ने इस बयान के कई साल बाद 13 मई को नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में उन्होंने राघव से सगाई की थी. उसी साक्षात्कार में अभिनेत्री ने तीन गुण साझा किए जो वो अपने जीवन साथी में चाहती हैं, पहला यह कि वह मजाकिया होना चाहिए, दूसरा उसे अच्छी खुशबू आनी चाहिए और तीसरा, सबसे महत्वपूर्ण यह है कि उसे उसका सम्मान करना चाहिए.

हमें उम्मीद है कि परिणीति के पति राघव तीनों मामलों में खरे उतरे होंगे, तभी उन्होंने किसी राजनेता को अपना हमसफर बनाया. जानकारी के लिए आपको बता दें कि राघव और परिणीति कॉलेज के जमाने से एक-दूसरे को जानते हैं न कि उनकी कोई नई जान- पहचान है.

दोंनों ने इंग्लैंड से पढ़ाई की है और वहीं से इनके बीच गहरी दोस्ती थी. परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की पढ़ाई की है.

वहीं राघव लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़े हैं. परिणीति और राघव को इंग्लैंड में भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड से भी नवाजा गया था. इसी इवेंट में दोनों पहली बार मिले थे और यहां पर हुई मुलाकात के बाद दोनों दोस्त बन गए थे और वे पति- पत्नी बन गए हैं.

ITBP Constable की भर्ती हुई जारी, इस तरह करें आवेदन

परिणीति और राघव की लव स्टोरी 2022 में पंजाबी फिल्म चमकीला के सेट से शुरू हुई. पंजाब में जब परिणीति इस फिल्म की शूटिंग कर रही थीं, तब राघव उनसे मिलने आए थे.

इस मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए और फिर इनके बीच दोबारा से बातचीत होने लगी. एक साल ही बीता कि अब इस कपल ने एक नई शुरुआत की है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here