Mind Losing Memory : AIIMS Delhi अपने योग-प्रयोग से देशभर के लोगो के विकास में लगे रहते है. फिलहाल इन्होने 40 वर्ष से ज्यादा के लोगो की कमजोर याद्दाशत का इलाज निकला है.
आजकल 40 साल के लोगो के भूलने की आदत अब बीमारी में बदलने लगी है. इसमें दवाएं भी एक लिमिट के बाद मदद नहीं कर पातीं. लेकिन कहा जाता है जिसका इलाज दवाओं से नहीं कर सकती वहाँ योगासन और प्राणायाम की मदद ही लेनी पड़ती है.
जी हाँ, अब हम योगा से मेमोरी की ताकत को बढ़ाया जा सकता है और एम्स ने इसके लिए अब हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. इस बीमारी को डिमेंशिया कहा जाता है और इसके शुरुआती लक्षण आए हैं वो एम्स से संपर्क करके इस रिसर्च में शामिल हो सकते हैं.
हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को हेल्थ कवर देगी सरकार, कैशलेस बीमा का मिलेगा लाभ
यह है बीमारी के लक्षण
एम्स ने यहाँ तक दावा किया है की इस बीमारी को योगासन के जरिए बढ़ती उम्र को भी रोक सकते हैं. 40 साल से 60 वर्ष के लोगो को यह पता करना है कि वह चीजें भूल रहे है यह मोटी आदत है या सच में बीमारी की ओर बढ़ रहे हैं.
- अगर आप कोई ज़रुरी अप्वाइंटमेंट – जैसे किसी सामाजिक काम पर या ऑफिस की मीटिंग भूल जाएं
- अगर आप किताब पढ़ रहे हैं या फिल्म देख रहे हैं और आप उसकी कहानी याद ना रख पाएं
- आप जाने पहचाने रास्ते भूलने लगें, और
- आपके परिवार या दोस्त आपको बातें याद दिलाने लगें यानी आपमें हुए बदलाव दूसरे के जरिए नोटिस किए जाने लगें तो आप डिमेंशिया के शिकार हो रहे हैं.


