गुजविप्रौवि के विद्यार्थियों ने किया दो दिवसीय औद्योगिक दौरा

0

गुजविप्रौवि के विद्यार्थियों ने किया दो दिवसीय औद्योगिक दौरा

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग के सौजन्य से द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय औद्योगिक दौरे का आयोजन किया गया।  इस दौरे में विद्यार्थियों को खेदड़ स्थित राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट का भ्रमण कराया गया ताकि विद्यार्थी व्यवस्थित रूप से चीजों को समझ सके और इसमें मौजूद तकनीकी ज्ञान की जानकारी हासिल कर सकें। यह दौरा विभाग की अध्यक्षा डॉ प्रीति प्रभाकर के नेतृत्व में विभाग के चार शिक्षकों व दो तकनीशियन मेेंं हुआ।
विभागाध्यक्षा डॉ प्रीति प्रभाकर ने बताया कि इस 16 व 17 नवम्बर को दो चरणों में हुए इस औद्योगिक दौरे में द्वितीय वर्ष के 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया।  इस औद्योगिक दौरे के माध्यम से विद्यार्थियों को थर्मल पावर प्लांट की बारीकियों को समझाया गया, जो कि उनके पाठ्यक्रम का हिस्सा भी हैं।  उन्होने कहा कि इस प्रकार के औद्योगिक दौरों से विद्यार्थियों में अभियांत्रिकी एवं विज्ञान के प्रति रुझान और बढ़ता है तथा विद्यार्थी सरलता से बड़ी से बड़ी चीज सीख पाते हैं।  खेदड़ पावर प्लांट का निर्माण 2010 में हुआ था। यहां 600 किलोवाट की दो यूनिट चलती हैं और कुल मिलाकर 1200 किलोवाट की विद्युत ऊर्जा इस थर्मल पावर प्लांट से हमें प्राप्त होती है।
कुलदीप एवं नवीन द्वारा विद्यार्थियों को प्लांट के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।  प्रत्येक यूनिट में विद्यार्थियों का भ्रमण करवाया गया।  इस दौरान विद्यार्थियों ने पावर प्लांट की एक-एक चीज को अच्छे से देखा, जाना और परखा।  यह पावर प्लांट कोयले से चलता है। जहां कोयले की सहायता से पानी गर्म करके उसकी वाष्प से विद्युत ऊर्जा प्राप्त की जाती है। विद्यार्थियों ने यहां कोल्ड हैंडलिंग, कूलिंग टॉवर, ऐस हैंडलिंग व अन्य बारीकियों की जानकारी ली। विभाग इस तरह के भ्रमण का आयोजन करता रहता है, जिससे कि विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा में काफी मदद मिलती है तथा उनकी बौद्धिक क्षमता का विकास होता है।
विद्युत विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ राजेंद्र बेनीवाल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सहायक होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here