जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे मिंटू उर्फ बिंटू मोडासिया द्वारा अवैध रूप से कब्जाई गई जमीन पर बने मकान पर चलाया बुलडोजर।

0

जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे मिंटू उर्फ बिंटू मोडासिया द्वारा अवैध रूप से कब्जाई गई जमीन पर बने मकान पर चलाया बुलडोजर।

आरोपी पर मकोका, हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, जान से मारने की धमकी, शस्त्र अधिनियम व मारपीट करने आदि संगीन धाराओं के तहत कुल 18 अभियोग हरियाणा, राजस्थान, पंजाब व दिल्ली में दर्ज है।

भिवानी जिले में गैंगस्टर के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला पुलिस ने जिला प्रशासन की मदद से गैंगस्टर मिंटू के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जमीन पर कब्जा करके अवैध रूप से बनाए मकान को जमींदोज कर दिया है।

जिला पुलिस भिवानी ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पीला पंजा थाना बहल के अंतर्गत गांव सोरड़ा जदीद में चलाया गया। गैंगस्टर मिंटू द्वारा पंचायत की जमीन पर किया हुआ कब्जा के विरुद्ध पुलिस ने जिला प्रशासन की मदद से कार्रवाई की है।

पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह भा०पु०से० के नेतृत्व में काम करते हुए जिला पुलिस द्वारा जिला प्रशासन की मदद से आरोपी के द्वारा गांव की जमीन पर क्षेत्र में भय का माहौल बनाने के लिए मकान का निर्माण करवाया गया था।

पुलिस द्वारा आरोपित की संपत्ति की जांच की गई। जिससे पता लगा कि आरोपित ने पंचायत की जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था। जिसे पुलिस ने जिला प्रशासन की मदद से अवैध कब्जे को तोड़ा गया है।

गैंगस्टर मिंटू मोडासिया के द्वारा गांव सोरड़ा जदीद की पंचायती जमीन पर कब्जा किया गया था। आरोपी के द्वारा कब्जा की गई जमीन पर 10 फुट ऊंची चारदीवारी बनाई गई थी। इसके ऊपर आरोपी के द्वारा कटीले तार लगाए गए थे। वही आने-जाने वालों पर नजर रखने के लिए आरोपी के द्वारा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे। इसके साथ ही अवैध कब्जा की गई जमीन पर एक मकान का निर्माण भी किया गया था। मकान के चारों तरफ भी तार व सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। आरोपी के द्वारा इस मकान का प्रयोग अपने गैंग के सदस्य, अपराधिक प्रवृत्ति के आरोपी वही बहल क्षेत्र के साथ लगते राजस्थान के आरोपी व राजस्थान में अपराध करने के बाद आरोपी यहां रुकते थे। वहीं आरोपी के द्वारा अपने निजी क्षेत्र में दबदबा बनाने के लिए इस यह निर्माण कार्य कराया गया था।

WhatsApp Image 2022 09 28 at 22.12.28

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here