पाठ्यक्रम के साथ-साथ व्यवहारिक कौशल की शिक्षा भी वर्तमान समय की मांग : प्रो. काम्बोज

0

पाठ्यक्रम के साथ-साथ व्यवहारिक कौशल की शिक्षा भी वर्तमान समय की मांग : प्रो. काम्बोज

भौतिकी विभाग में शिक्षकों व गैरशिक्षक कर्मचारियों को कुलपति ने किया सम्बोधित
मई 18, 2022
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज ने कहा है कि विश्वविद्यालय में रोजगारपरक कोर्सों की संभावनाएं और अधिक तलाशी जानी चाहिएं।  पाठ्यक्रम के साथ-साथ विषय के व्यवहारिक कौशल की शिक्षा भी वर्तमान समय की मांग है।  नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षा के इस उद्देश्य को भी स्थापित करती है।  प्रो. काम्बोज बुधवार को विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में शिक्षकों व गैरशिक्षक कर्मचारियों को सम्बोधित कर रहे थे।
प्रो. काम्बोज ने शिक्षकों को कहा कि प्रत्येक शिक्षक के पास एक या उससे अधिक प्रोजेक्ट अवश्य होने चाहिएं।  इसके लिए शिक्षक रूपरेखा तैयार करें।  विश्वविद्यालय प्रशासन यथोचित सहायता प्रदान करेगा।  प्रो. काम्बोज ने कहा कि वर्तमान समय में मानव संसाधन एक महत्वपूर्ण पूंजी हैं।  इसे कौशलयुक्त बनाना विश्वविद्यालयों की प्राथमिकता में शामिल होना चाहिए।  उन्होंने कहा कि शिक्षकों के लिए एक 21 दिन का रिसर्च मैनेजमैंट कोर्स भी डिजाइन किया जा रहा है।
प्रो. काम्बोज ने कहा कि संसाधनों का आदान-प्रदान भी अत्यंत आवश्यक है।  विश्वविद्यालय के उच्च स्तरीय संसाधनों को समाज हित में भी प्रयोग किया जाना चाहिए।  उन्होंने कहा कि हम अपनी प्रयोगशालाओं को और अधिक उपयोगी व संसाधनयुक्त बनाकर कौशल सृजन में सकारात्मक योगदान दे सकते हैं।  उन्होंने कहा कि अंतर्विषयक शिक्षा व शोध अत्यंत आवश्यक है। इसको बढ़ावा देना चाहिए। विभागों की प्रयोगशालाएं लगातार सुचारू रूप से काम करें। उन्होंने गैरशिक्षक कर्मचारियों से बात करते हुए कहा कि विभाग की व्यवस्थाओं को सुचारू रखने में उनकी अहम भूमिका है।  उन्हें इस दिशा में अपना शत-प्रतिशत योगदान देना चाहिए।  कौशल सृजन के लिए यदि किसी प्रशिक्षण की आवश्यकता है तो विश्वविद्यालय इसके लिए तैयार है।  कुलपति ने प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया।  उन्होंने शोधार्थियों व विद्यार्थियों से फीडबैक भी लिया।
इस अवसर पर भौतिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो. आशीष अग्रवाल सहित विभाग के शिक्षक व गैरशिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।
Photo 1 Physics 18.05.2022

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here