गुजविप्रौवि हिसार की टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीता रजत

0

गुजविप्रौवि हिसार की टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीता रजत

मार्च 21, 2022
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद में 17 से 21 मार्च तक हुई ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज व कुलसचिव प्रो. अवनीश वर्मा ने खेल निदेशालय, कोच कृष्ण पूनिया व सभी महिला खिलाड़ियों को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य कामना की है।
कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज ने कहा है कि विश्वविद्यालय का खेलों का स्तर लगातार बढ़ रहा है।  विश्वविद्यालय की खेल सुविधाएं उच्च स्तर की हैं।  उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विश्वविद्यालय के खेलों में और बेहतर परिणाम आएंगे।
खेल निदेशक डा. एस. बी. लुथरा ने बताया कि हैंडबाल प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबला मेजबान चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद से खेला गया, जो मैच बेहद रोमांचक रहा। अंत में मेजबान चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद विजेता रही। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की टीम ने अपने लीग मैचों में आरटीएम यूनिवर्सिटी नागपुर, एलएमएन यूनिवर्सिटी दरबंगा, यूनिवर्सिटी ऑफ कालीकट, क्वार्टर  फाइनल मैच में वीपीएस पी यूनिवर्सिटी जौनपुर को हराया।  सेमीफाइनल मुकाबले में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।  उन्होंने बताया कि कोच कृष्ण पूनिया की मेहनत रंग लाई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here