गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार लड़कियों के छात्रावास में सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन

0

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार लड़कियों के छात्रावास में सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार के लड़कियों के मणिकर्णिका छात्रावास तीन में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। छात्रावास में रहने वाली विभिन्न संकायों की छात्राओं ने नृत्य, गायन, अभिनय और मनोरंजनात्मक गतिविधियों के द्वारा सभी का मन मोह लिया।  विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की कला की सदैव तारीफ करते हुए इन गतिविधियों को व्यक्तित्व विकास में सहायक एवं उपयोगी मानते हैं। कुलसचिव प्रो. अवनीश वर्मा भी छात्राओं को सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करते हैं और ऐसे कार्यक्रमों के प्रति सदैव सकारात्मक रवैया रखते हैं।
लड़कियों के छात्रावास की चीफ वार्डन प्रो. सोनिका ने भी छात्राओं के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।  यह आयोजन डिप्टी चीफ वार्डन डॉ मीनाक्षी भाटिया के दिशा-निर्देश में किया गया। इस अवसर पर डीन इंटरनेशनल स्टूडेंट डॉ. सविता उबा एवं मनोविज्ञान की प्रो. मंजू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संयोजिका होस्टल की कॉर्डिनेटर डॉ गीतू धवन भुटानी, वार्डन मोनिका लाम्बा, कल्चरल सुपरवाइजर गुरप्रीत सैनी ने छात्राओं को नृत्य एवं गायन की अनेक प्रस्तुतियों के लिए प्रोत्साहित किया और उनका इस मंच से उचित मार्गदर्शन किया।  प्रो. सविता उबा ने छात्राओं के जोश को देख कर उन्हें अपने जीवन को सही ढंग से जीने को प्रेरित किया। प्रो. मंजू ने इस रंगारंग कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्राओं की ताल से ताल मिलाया। वहीं डॉ मीनाक्षी भाटिया ने छात्राओं को उत्साहित करते हुए उन्हें इस सुंदर कार्यक्रम की बधाई दी। आरजू ने मंच संचालन किया। छात्राओं ने हरियाणवी पॉप के जरिए जमकर रंग बिखेरा। तो कहीं क्लासिकल नृत्य के जरिए ने वाहवाही लूटी। सभी ने अपनी कला से सभी को आकर्षित किया। सभी छात्राओं ने मस्ती भरे गीतों पर खूब रंग बिखेरा।
इस अवसर पर अन्य छात्रावास की कॉर्डिनेटर डॉ  मोना शर्मा, विनीता, वार्डन सुमन भोला, कृष्णा, रितु सहित क्लर्क नीतू, एटेंडेंट माया, सीमा, धनवंती सहित होस्टल का सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की संयोजिका डॉ गीतू धवन भुटानी ने सभी का धन्यवाद किया।
Photo 2 GH 30.12.2021

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here