[ad_1]
khaskhabar.com : सोमवार, 26 अक्टूबर 2020 11:47 AM

जयपुर। भांकरोटा इलाके में रविवार को बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर एक युवती के गले से सोने की चेन तोडक़र ले गया। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कराई, लेकिन बाइक सवार बदमाश का कोई सुराग नहीं लगा।
पुलिस ने बताया कि चेन स्नेचिंग की वारदात गांधीपथ वेस्ट वैशाली नगर निवासी ईविलीन अनन्या के साथ हुई। सुबह करीब सवा 6 बजे वह मोर्निग वॉक पर निकली थी। वैशाली उत्सव रेजिडेंसी के सामने से जाते समय बाइक सवार बदमाश पीछे से आया।
बदमाश ने उसके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। शोर मचाकर पीछा करने पर बदमाश तेजी से आंखों से ओंझल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बाइक सवार चेन स्नेचर की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
[ad_2]
Source link

