[ad_1]
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खरड़20 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
खरड़ सिटी थाना में सीआईए स्टाफ द्वारा 4 नवंबर को दो आरोपियों के विरुद्ध नशा तस्करी के आरोप में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करवाया गया था। जिस मामले में सीआईए टीम द्वारा इस केस में नामजद दोनों आरोपियों को गांव चोल्टा खुर्द निवासी 63 साल के विरसा सिंह व गांव घोगा निवासी 57 साल के गुरजीत सिंह उर्फ घोला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि नशा तस्करों के विरुद्ध जिला पुलिस प्रमुख सतिंदर सिंह के दिशानिदेर्शों पर चलाई गई विशेष मुहिम के तहत एसपी जांच हरमनदीप सिंह हंस, डीएसपी जांच अमरोज सिंह, डीएसपी खरड़ रुपिंद्रदीप कौर की निगरानी में उनके द्वारा खरड़ सिटी क्षेत्र में नाकाबंदी कर उक्त दोनों आरोपियों को हरियाणा नंबर की इनौवा कार सहित काबू कर उनके पास से 2 किलो 220 ग्राम अफीम बरामद की गई है।
उन्होंने बताया कि विरसा सिंह के विरुद्ध 4 नवंबर को गुप्त सूचना के आधार पर सिटी थाना खरड़ में एफआईआर रजिस्टर्ड की गई थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश जारी थी।
इसी क्रम के चलते पुलिस ने विरसा सिंह को इनौवा कार नंबर एचआर 70ए-2114 अफीम सहित गिरफ्तार किया गया। जिससे की गई पूछताछ के बाद पुलिस द्वारा इस केस में गुरजीत सिंह को नामजद किया गया जो व्यक्ति विरसा सिंह के साथ नशा तस्करी के धंधे में काफी समय से लिप्त है।
उक्त दोनों आरोपी जिला मोहाली में अफीम की तस्करी करते थे। पुलिस द्वारा पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद दोनों आरोपियों को खरड़ अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है।
[ad_2]
Source link

