[ad_1]
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रिकांगपिओ19 दिन पहले
- कॉपी लिंक
प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने किन्नौर जिले का सरहदी क्षेत्र चारंग पंचायत क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान नेगी ने वन विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए चारंग पंचायत क्षेत्र के 20 बीपीएल परिवारों को सोलर गीजर उपलब्ध करवाया।
शीत मरुस्थलीय क्षेत्र में रहने वाले गरीब परिवारों को सोलर गीजर की सुविधा मिलने से यह सभी परिवार खुश दिखे। नेगी के ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनते हुए ग्रामीणों की प्रमुख मांग मोबाइल नेटवर्क की समस्या को जल्द सुलझाने का भी आश्वासन दिया। इस दौरान नेगी के साथ डीएफओ किन्नौर चमन लाल राव, पूह मंडल महामंत्री जीत राम समेत मंडल युवा अध्यक्ष पूह भी साथ थे।
[ad_2]
Source link

