वायरल हुआ Lava Blaze 5G का लुक, फीचर देख हो जाओगे हैरान

0

अगर आप सस्ते में कोई नया स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा समय हो सकता है. क्योंकि, अमेजन पर लावा ब्रांड डेज सेल चल रही है. ये सेल 27 मार्च से शुरू हुई है जो 2 अप्रैल तक जारी रहेगी. इस दौरान लावा स्मार्टफोन्स पर क्रेजी डील्स दिए जा रहे हैं. इन्हीं में एक जबरदस्त Lava Blaze 5G पर भी दी जा रही है. इस 5G फोन को सेल में काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है. आइए जानते हैं क्या है पूरी डील.

दरअसल Lava Blaze 5G को अमेजन पर लिमिटेड टाइम डील के तहत 14,999 रुपये की जगह 8,799 रुपये में ऑफर किया जा रहा है. यानी ग्राहकों को यहां 41 प्रतिशत की बड़ी छूट MRP वाली कीमत पर दी जा रही है. इस कीमत में ग्राहकों को फोन का 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलेगा. चूंकि ये एक 5G फोन है. इसलिए डील बेहद खास है.

ये भी पढ़ें: कर लें थोड़ा इंतजार,अगले हफ्ते Realme ला रहा है जबरदस्त फोन, 12 हजार से कम होगी कीमत, बिना टच किए चला सकेंगे

अमेजन पर ग्राहक चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर 879 रुपये की छूट भी पा सकते हैं. साथ ही ग्राहक EMI ऑप्शन्स का भी फायदा उठा सकते हैं. पुराना फोन एक्सचेंज कर ग्राहक 8,350 रुपये तक भी छूट पा सकते हैं. हालांकि, मैक्जिमम डिस्काउंट के लिए फोन का अच्छी कंडीशन में होना जरूरी है. फोन को ब्लू और ग्रीन वाले दो ऑप्शन में खरीदा जा सकता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here