यूपीआई से पेमेंट करने पर मिल रहा है फायदा, यह बैंक दे रहा है 625 रु महिना

0

अगर आप यूपीआई ट्रांजैक्शन (Upi Transactions) पर कैशबैक पाना चाहते हैं तो यह खबर आपके काम की है. दरअसल, हाल ही में प्राइवेट सेक्टर के डीसीबी बैंक (DCB Bank) की ओर से ‘हैप्पी सेविंग्स अकाउंट’ (DCB Happy Savings Account) लॉन्च किया है. इस सेविंग्स अकाउंट की खास बात यह है कि इस अकाउंट के जरिए यूपीआई ट्रांजैक्शन करने पर आप हर महीने 625 रुपये तक कैशबैक पा सकते हैं. ये कैशबैक केवल केवल डेबिट ट्रांजैक्शन पर ही बैंक द्वारा दिया जाएगा.

डीसीबी बैंक के मुताबिक, हैप्पी सेविंग्स अकाउंट से यूपीआई के जरिए डेबिट ट्रांजैक्शन करने पर एक फाइनेंशियल ईयर में 7,500 रुपये तक का कैशबैक दिया जाता है. इसके लिए 500 रुपये का मिनिमम यूपीआई ट्रांजैक्शन करना होगा.

साल में अधिकतम 7,500 रुपये का कैशबैक
कैशबैक तिमाही में किए गए ट्रांजैक्शन के बेसिस पर दिया जाएगा और एक तिमाही खत्म होने के बाद अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा. हैप्पी सेविंग्स अकाउंट होल्डर्स को एक महीने में अधिकतम 625 रुपये और साल में अधिकतम 7,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा.

DCB हैप्पी सेविंग्स अकाउंट की खासियतें
डीसीबी हैप्पी सेविंग्स अकाउंट के लिए मिनिमम एवरेज क्वार्टरली बैलेंस (AQB) 10 हजार रुपये की आवश्यकता होती है. यूपीआई ट्रांजैक्शन पर कैशबैक हासिल करने के लिए अकाउंट में कम से कम 25 हजार रुपये का बैलेंस मेंटेन करना होगा. इस अकाउंट के साथ आपको अनलिमिटेड फ्री आरटीजीएस, एनईएफटी और आईएमपीएस की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा आप डीसीबी बैंक के किसी भी एटीएम से फ्री में अनलिमिटेड ट्रांजैक्शन कर सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here