आईआईटी करने का मिल रहा है सुनहेरा मौका, देखें

0

12वीं पास करने के बाद अधिकांश युवाओं का सपना आईआईटी से पढ़ाई करने का होता है. इस सपने को पूरा करने के लिए युवाओं को JEE Main और JEE Advance की परीक्षा को पास करना होता है. इसके बिना यहां से पढ़ाई कर पाना मुश्किल माना जाता है. अगर आपका भी सपना आईआईटी से पढ़ाई करने का पूरा नहीं हो सका है, तो आपके लिए यहां काम करने का मौका मिल रहा है.

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़ (IIT Ropar) समर इंटर्नशिप प्रोग्रामों के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है. आईआईटी रोपड़ में समर इंटर्नशिप संस्थान के विभिन्न विभागों में उपलब्ध हैं. उम्मीदवार अलग-अलग विभागों में इंटर्नशिप के लिए iitrpr.ac.in पर अलग से आवेदन कर सकते हैं. इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 24 मार्च है. ऑफ़लाइन इंटर्नशिप के लिए पंजीकरण करते समय उम्मीदवारों को उस विभाग का चयन करना होगा, जिसमें वे इसे करना चाहते हैं. आईआईटी रोपड़ में समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 15 मई से 15 जुलाई तक पांच से आठ सप्ताह के लिए आयोजित किया जाएगा.

उम्मीदवारों को अपने अध्ययन/पाठ्यक्रम के प्रासंगिक क्षेत्र में एक रिसर्च सुपरवाइजर का चयन करना होगा. हालांकि उम्मीदवारों के पास आवेदन फॉर्म में अधिकतम तीन रिसर्च सुपरवाइजरों का चयन करने का विकल्प होता है, लेकिन उम्मीदवारों को अपनी इंटर्नशिप केवल एक सुपरवाइजर के अधीन एक विभाग में करनी होती है.

आईआईटी रोपड़ के इन विभागों में कर सकते हैं इंटर्नशिप
छात्रों के पास उन विभागों का चयन करने का विकल्प होगा, जिनमें वे इंटर्नशिप करना चाहते हैं. वे विभाग जहां समर इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध हैं.
बायोमेडिकल इंजीनियरिंग
सेंटर फॉर् अप्लाइड रिसर्च इन डेटा साइंस
केमिकल इंजीनियरिंग
केमेस्ट्री
सिविल इंजीनियरिंग
कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
ह्यूमैनिटीज और सोशल साइंस
मैथेमेटिक्स
मैकेनिकल इंजीनियरिंग
मेट्रोलॉजिकल एंड मैटेरियल इंजीनियरिंग
फिजिक्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here