वाह-वाह! ग्लोबल मार्केट से आ रही है अच्छे संकेतो की महक, देखें आज का हाल

0

ग्लोबल मार्केट से आज अच्छे संकेत देखने को मिल रहे हैं. एशियाई बाजारों में तेजी नजर आ रही है. इसके अलावा अमेरिकी स्टॉक मार्केट का इंडेक्स नैस्डैक अच्छी बढ़त के साथ क्लोज हुआ. महंगाई आंकड़ों का असर बाजार पर देखने को मिल सकता है. गिफ्ट निफ्टी 22,460 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था. कच्चे तेल की कीमतों में आज तेजी देखने को मिल रही है. वहीं, घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के भाव जस के तस बने हुए हैं. बिजनेस जगत की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए-

13 March 2024
12:21 PM

जेजी केमिकल्स की डिस्काउंट पर लिस्टिंग

जेजी केमिकल्स लिमिटेड के शेयर्स आज मार्केट में गिरावट के साथ लिस्ट हुए हैं. कंपनी का स्टॉक 221 रुपये के इश्यू प्राइस से 5 प्रतिशत नीचे लिस्ट हुआ है. बीएसई पर कंपनी का शेयर इश्यू प्राइस से 4.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 211 रुपये पर लिस्ट  हुआ.  बाद में यह 11.26 प्रतिशत गिरकर 196.10 रुपये पर आ गया. इसके अलावा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर 5.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 209 रुपये पर लिस्ट हुआ. कंपनी का मार्केट कैप 772.16 करोड़ रुपये रहा.

11:34 AM

महंगा हुआ सोना-चांदी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोने-चांदी की कीमतों में तेजी है. गोल्ड का भाव 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 65595 रुपये के लेवल पर है. इसके अलावा चांदी का भाव 0.14 फीसदी की तेजी के साथ 73950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

09:35 AM

टॉप गेनर स्टॉक 

आईटीसी
नेस्ले इंडिया
विप्रो
टीसीएस
ICICI Bank

टॉप लूजर स्टॉक

पॉवर ग्रिड
एनटीपीसी
टाटा स्टील
भारती एयरटेल
टाटा मोटर्स

08:26 AM

NSE घटाएगा फीस

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने इक्विटी कैश और डेरिवेटिव सेगमेंट में लेनदेन शुल्क घटाने का फैसला लिया है. एनएसई ने शुल्क को 1 अप्रैल से 1 फीसदी घटाने का फैसला लिया है. लेनदेन शुल्क में कटौती से देश के सबसे बड़े एक्सचेंज के सालाना राजस्व पर 130 करोड़ रुपये की नुकसान होगा. वित्त वर्ष के पहले नौ महीने में एक्सचेंज को लेनदेन शुल्क के जरिये 8,330 करोड़ रुपये का राजस्व मिला जो सालाना आधार पर 16 फीसदी ज्यादा है.

08:25 AM

महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव-

>> दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है.
>> मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है.
>> कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है.
>> चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.86 रुपये और डीजल 94.46 रुपये प्रति लीटर है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here