रोमांचक बचाव:टी20वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम नीदरलैंड के खिलाफ हार से बाल-बाल बची,अंतिम ओवर में मिली जीतPakistan vs Netherlands T20

0
रोमांचक बचाव:टी20वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम नीदरलैंड के खिलाफ हार से बाल-बाल बची,अंतिम ओवर में मिली जीतPakistan vs Netherlands T20
Colombo: Pakistan’s Sahibzada Farhan plays a shot during the ICC Men’s T20 World Cup 2026 Group A match between Pakistan and Netherlands at Sinhalese Sports Club in Colombo, Saturday, February 7, 2026. (IANS/Biplab Banerjee)

फहीम अशरफ को जीवनदान मिला, जिसका उन्होंने फायदा उठाते हुए टीम को रोमांचक जीत दिलाई

टी20 वर्ल्ड कप: नीदरलैंड के खिलाफ हार से बाल-बाल बचा पाकिस्तान, अंतिम ओवर में मिली जीत Pakistan vs Netherlands T20 कोलंबो, 7 फरवरी (TNT)। पाकिस्तान ने नीदरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में 3 विकेट से जीत दर्ज करते हुए अपने अभियान की शुरुआत की। यह मैच शनिवार को सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी नीदरलैंड की टीम 19.5 ओवरों में महज 147 रन पर सिमट गई। इस टीम को सलामी जोड़ी ने तेज शुरुआत दिलाई।

माइकल लेविट ने मैक्स ओ’डॉउड के साथ 3.1 ओवरों में 28 रन की साझेदारी की। ओ’डॉउड 7 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हुए, जबकि माइकल लेविट ने 15 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 24 रन की पारी खेली। यह टीम 31 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट खो चुकी थी। यहां से बास डी लीडे ने कॉलिन एकरमैन के साथ तीसरे विकेट के लिए 22 गेंदों में 34 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की।Pakistan vs Netherlands T20

एकरमैन 20 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद बास डी लीडे ने कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स के साथ चौथे विकेट के लिए 40 रन जुटाते हुए टीम को 100 के पार पहुंचा दिया। इस टीम के लिए कप्तान एडवर्ड्स ने 29 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ सर्वाधिक 37 रन बनाए, जबकि बास डी लीडे 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। विपक्षी खेमे से सलमान मिर्जा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद और सईम अयूब ने 2-2 विकेट निकाले।Pakistan vs Netherlands T20

Pakistan vs Netherlands T20 एक विकेट शाहीन अफरीदी ने अपने नाम किया। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 19.3 ओवरों में जीत दर्ज की। पाकिस्तान को 27 के स्कोर पर सईम अयूब के रूप में झटका लगा। अयूब 13 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। कुछ देर बाद टीम को कप्तान सलमान आगा (12) के रूप में दूसरा झटका लगा। पाकिस्तानी टीम 53 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो चुकी थी। यहां से साहिबजादा फरहान ने बाबर आजम के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 गेंदों में 45 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 98 के स्कोर तक पहुंचा दिया।

पाकिस्तान को अंतिम 2 ओवरों में 29 रनों की दरकार थी

Pakistan vs Netherlands T20 साहिबजादा फरहान 31 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 47 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद विकेटों का पतझड़ लग गया। आलम ये रहा कि टीम ने 114 के स्कोर तक अपना सातवां विकेट खो दिया। यहां से फहीम अशरफ (नाबाद 29) ने शाहीन अफरीदी (नाबाद 5) के साथ 20 गेंदों में 34 रन की साझेदारी करते हुए पाकिस्तान को अंतिम ओवर में जीत दिलाई। पाकिस्तान को अंतिम 2 ओवरों में 29 रनों की दरकार थी।

18.2 ओवर में फहीम अशरफ को जीवनदान मिला, जिसका उन्होंने फायदा उठाते हुए टीम को रोमांचक जीत दिलाई। नीदरलैंड की तरफ से आर्यन दत्त और पॉल वैन मीकेरेन ने 2-2 विकेट हासिल किए। एक-एक विकेट लोगान वैन बीक, काइल क्लेन और रोएलोफ वैन डेर मेर्वे के हाथ लगा।Pakistan vs Netherlands T20आईएएनएस आरएसजी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here