Winters: सर्दियों में बार-बार लग रही है प्यास, तो हो जाएँ सावधान

0

Winters: खून की कमी-वेबएमडी के मुताबिक जब आपके शरीर में खून की कमी होने लगे यानी खून में आरबीसी और हीमोग्लोबिन की कमी होने लगे तो आपको बार-बार प्यास लग सकती है. खून की कमी के कई कारण हो सकते हैं. इसके लिए विटामिन बी 12 और आयरन की कमी हो सकती है. इससे एनीमिया की बीमारी होती है. ऐसा होने पर शरीर में बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी होने लगेगी. बाद में कई बीमारियां हो सकती हैं. इसलिए इसे नजरअंदाज न करें. Image: Canva

02
Canva

2. मुंह में स्लाइवा न बनना-मुंह में हमेशा स्लाइवा या थूक रहना चाहिए. स्लाइवा कई तरह के सूक्ष्म जीवों को मार देता है. इससे इंफेक्शन से संबंधित कई बीमारियां नहीं होती है. लेकिन अगर मुंह में स्लाइवा कम बन रहा है तो इससे बार-बार प्यास लग सकती है. हालांकि इसकी कई वजहें हो सकती है. जैसे कुछ दवाइयां खाने के बाद मुंह में स्लाइवा कम बनता है. वहीं कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के कारण भी मुंह में स्लाइवा कम बनता है. लेकिन बिना किसी वजह मुंह में स्लाइवा कम बनता है तो यह चिंता की बात है. Image: Canva

03
Canva

3. चक्कर आना- कई वजहों से कभी-कभी चक्कर आने की समस्या हो सकती है. अगर बार-बार चक्कर आने की समस्या है और यह गंभीर हो जाता है तो इससे बार-बार प्यास भी लगती है. इसलिए इसलिए यदि चक्कर के साथ बार-बार प्यास लगती है तो इसे हल्के में न लें. Image: Canva

04
Canva

4.ज्यादा कैल्शियम-यदि आपके शरीर में हाइपरकैल्शिमिया की बीमारी है तो भी बार-बार प्यास लग सकती है. हाइपरकैल्शिमिया का मतलब है कि आपके शरीर में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा हो गई है. हाइपरकैल्शिमिया के कारण शरीर में पानी को रखने की क्षमता कम हो जाती है. इसलिए बार-बार प्यास लगती है. इसका इलाज जरूरी है. Image: Canva

05
Canva

5. डायबिटीज-कई लोगों को पता होगा कि जब डायबिटीज की बीमारी होती है तब मरीज को बार-बार प्यास लगती है. जब ग्लूकोज पेशाब से निकलने लगता है तो शरीर में पानी धारण करने की क्षमता कम हो जाती है और बार-बार पेशाब जाना पड़ता है. इससे शरीर में पानी की कमी होने लगती है और इस कारण बार-बार प्यास लगती है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here