[ad_1]
फिरोजपुर5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो
- पुलिस ने का मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
बाॅर्डर एरिया के एक गांव में एक पिता ने अपनी 3 वर्षीय बच्ची के साथ नशे की हालत में दुष्कर्म कर दिया।
घर में पति से हुए झगड़े के बाद जब उसकी पत्नी घर छोड़कर अपने मायके चली गई तो उक्त व्यक्ति ने नशे की हालत में अपनी 3 वर्षीय बच्ची काे हवस का शिकार बना दिया। पत्नी जब घर पहुंची तो बेटी की हालत को देखकर वह सन्न रह गई और उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
वहीं, सूचना मिलने के बाद हुसैनीवाला चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी हैवान पिता के खिलाफ पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर सायं को दिहाड़ी मजदूरी करने वाले व्यक्ति का नशे की हालत में अपनी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
आपस में हुई नोकझोंक हाथापाई में बदल गई और दाेनों में खूब हाथापाई भी हुई। इसके बाद पत्नी अपने करीब 8 वर्षीय बेटे को लेकर मायके में चली गई व 3 वर्षीय बच्ची को घर में ही छोड़ गई। वहीं, पत्नी के मायके में जाने के बाद उक्त हैवान पिता ने नशे की हालत में घर में अपनी छोटी सी 3 वर्षीय बच्ची को हवस का शिकार बना डाला।
नशे की हालत में हैवान पिता को इतनी भी सूझ नहीं रही कि फूल सी बच्ची के साथ वह क्या कर रहा है और वह उसके साथ दुष्कर्म करता गया और बच्ची चीखती-चिल्लाती रही, मगर उसकी उसने बिल्कुल भी परवाह नहीं की।
कुछ समय बीतने के बाद जब पत्नी वापस घर पहुंची तो उसने बच्ची की हालत को देखा तो उसका खून बह रहा था और वह बेसुध थी। उसने किसी तरह आसपास से वाहन का इंतजाम कर उसे सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया व इसकी सूचना पुलिस को दी। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन बच्ची की हालत स्थिर है।
उधर, मामले की जांच कर रही हुसैनीवाला चौकी इंचार्ज एसआई अमनदीप कौर ने बताया कि बच्ची की मां के बयानाें के आधार पर उसके आरोपी पिता के खिलाफ पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की अगामी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
[ad_2]
Source link

