वही हुआ जिसका डर था, बिखर गया इमरान हाशमी का संसार

0

बॉलीवुड के ‘सीरियल किसर’ कहे जाने वाले इमरान हाशमी अपनी फिल्मों के साथ ही साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में रहते हैं. यूं तो इमरान का नाम बॉलीवुड की सारी सुपरहिट एक्ट्रेस संग जोड़ा गया है लेकिन उन्होंने बॉलीवुड हीरोइनों से इतर परवीन साहनी संग शादी की है. कपल की शादी को 17 साल हो गए हैं. उनकी शादी साल 2006 में हुई थी. इस शादी से कपल को एक बेटे भी है जिसका नाम अयान हाशमी ( Ayaan Hashmi ) है. अब एक बेटे का पिता बनने के बाद और शादी के 17 साल बाद इमरान अपनी वाइफ को लेकर खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उनकी वाइफ अक्सर उन्हें ‘छोड़ने’ की धमकी देती हैं.

02
Instagram photos

आपको बता दें कि इमरान हाशमी यूं तो ‘सीरियल किसर’ है लेकिन वह एक ‘सीरियल डाइटर’ भी हैं. वह एक परफेक्ट फैमिली मैन भी हैं. हाल ही में उन्होंने खुलासा किया है कि वह दो साल से हर दिन एक ही तरह का खाना खा रहे हैं. इस लिए उनकी पत्नी उनके उबाऊ डाइट की वजह से उनकी वाइफ अब उन्हें छोड़ने की ‘धमकी’ दे रही है. ये बातें उन्होंने काफी फनी अंदाज में फैंस को बताया है.

03
Instagram photos

जेनिस सिकेरा के साथ बातचीत के दौरान, इमरान हाशमी ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर ढेर सारी बातें शेयर की. उन्होंने इस दौरान अपने डाइट के बारे में भी काफी कुछ शेयर किया. उन्होंने बताया कि कैसे वह 13 साल पहले क्विनोआ खाते थे, लेकिन अब वह इसे नहीं खाते हैं और उन्होंने एक बेहतर विकल्प ढूंढ लिया है.

04
Instagram photos

आगे बातचीत में इमरान ने खुलासा किया कि वह हर दिन दो स्पेशल खाना करते हैं और वह हर साल एक ही चीज़ का फॉलो कर रहे हैं. उन्हें लगता है कि यह बेहद उबाऊ है, फिर भी वह हर रोज चिकन कीमा खाते हैं, क्योंकि यह पचाने में आसान होता है और इसे उबाला कर बनाया जाता है. इसके बाद वह सलाद और शकरकंद खाते हैं. आगे उन्होंने बताया कि उनका कुक इसे स्टॉक करता है और पूरे एक सप्ताह तक बनाता है और फिर वे दिन भर में दो भागों में बट जाते हैं.

05
Instagram photos

आगे जब इमरान हाशमी से पूछा गया कि क्या यह खाना उनके साथ उनके परिवार वाले भी खाते हैं? इस पर इमरान ने कहा नहीं ऐसा बिल्कुल नहीं है क्योंकि वाइप उनके इस डाइट और भोजन से काफी खफा हो जाती हैं. उन्होंने कहा कि यह एक काफी बोरिंग खाना है लेकिन वह इसे इसलिए खाते हैं ताकि वह दैनिक एक्ससाइज के साथ फिजिकली पावर हासिल कर सकें.

06
Instagram photos

. इमरान ने आगे हंसते हुए ये भी कहा कि  कि उनकी वाइफ उन्हें छोड़ने के बारे में सोच रही हैं. वह उन्हें धमकी देती रहती है, लेकिन अभी तक उसने ऐसा नहीं किया है. लेकिन वह हर बार यही बात कहती है.

07
Instagram photos

आपको बता दें कि इमरान हाशमी को हाल ही में फिल्म टाइगर-3 में बतौर विलेन के रूप में देखा गया था. अब इस फिल्म के बाद वह ‘शोटाइम’ में दिखने वाले हैं. फिल्म में राजीव खंडेलवाल , मौनी रॉय , नसीरुद्दीन शाह , महिमा मकवाना और श्रिया सरन भी हैं. इस फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं जबकि इसे मिहिर और अर्चित कुमार डायरेक्टर कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here