फिल्म हो या फैशन इंडस्ट्री ओरी एक ऐसा नाम हैं जो हर किसी की पार्टी में नजर आते हैं. अब तो बॉलीवुड के गलियारों में ओरी के बिना कोई पार्टी होना नामुमकिन सा लगता है. देश हो या विदेश, बड़ा हो या छोटा, ओरी हर बॉलीवुड सितारे की पार्टी की शान होते हैं और सोशल मीडिया पर वह इन पार्टीज की बढ़-चढ़कर फोटोज भी शेयर करते हैं. ऐसे में आपके दिमाग में भी ये सवाल आना लाजमी हैं कि आखिरकार ओरी काम क्या करते हैं और वह एक ही वक्त पर इतनी-सारी पार्टीज में कैसे नजर आते हैं? ओरी का पेशा भले ही अभीतक फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही दर्शकों के लिए भी एक राज है, लेकिन अब इस बात से पर्दा उठ गया है कि आखिरकार वह एक ही समय पर एक से ज्यादा जगहों पर मौजूद कैसे रहते हैं?
ओरी उर्फ ओरहान अवत्रमणि ने हाल ही में पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में शिरकत की थी और इस दौरान उन्होंने हर जगह अपनी मौजूदगी को लेकर कई हैरान कर देने वाए खुलासे किए हैं. अब तक आपने अनुष्का शर्मा से आलिया भट्ट तक, बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेज की हमशक्ल को देखा है. इनमें से कई एक्ट्रेसेज अपनी हमशक्ल से मिलकर उनके साथ फोटोज भी खिंचवा चुकी हैं, लेकिन आज हम आपको सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी के हमशक्ल से मिलवाने जा रहे हैं.

(फोटो साभार-instagram@orryunseen)
ओरहान अवत्रमणि यानी ओरी के एक या दो नहीं बल्कि तीन-तीन हमशक्ल हैं. इस बात का खुलासा खुद ओरी ने ‘कॉफी विद करण’ पर किया है. शो के दौरान वह करण से कहते हैं, ‘आपने अभी कहा ओरी यहां रहते हैं, वहां रहते हैं ..वह हर जगह रहते हैं. मुझे इस बात पर काफी गर्व महसूस होता है कि मैं हर जगह मौजूद रहता हूं. पर लोग भूल जाते हैं कि मेरे पास कोई जादुई शक्तियां नहीं हैं, मैं हर जगह नहीं रह सकता हूं. मेरे तीन हमशक्ल हैं.’
ओरी के हमशक्ल को पहचानना है मुश्किल
ओरी ने आगे बताया कि उनके तीनों हमशक्ल साइलेंट हमशक्ल हैं और उन्हें वह केवल उन्हीं जगहों पर भेजते हैं जहां कोई बात नहीं करनी होती है. इस बारे में आगे बात करते हुए उन्होंने करण जौहर से कहा कि अगर वह अपने तीन हमशक्लों के साथ खड़े हो जाएं तो वह भी उन्हें पहचान नहीं पाएंगे.


