Wedding in Winters: सर्दियों में शादी का सीजन भी शुरू हो जाता है. वहीं शादी में बेस्ट लुक कैरी करना भला किसे पसंद नहीं होता है. हालांकि, ठंडी हवाओं के बीच में स्टाइल मेंटेन रखना काफी रिस्की साबित होता है. ठिठुरन से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनना लुक के साथ समझौता करने के बराबर है. हालांकि, अगर आप चाहें तो कुछ स्मार्ट फैशन टिप्स (Fashion tips) की मदद से ना सिर्फ खूबसूरत ड्रेस कैरी कर सकते हैं, बल्कि सर्दी से भी खुद को सुरक्षित रख सकते हैं.
शादी के सीजन में अगर आप स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ ठंड से भी बचना चाहते हैं तो कुछ तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं. आइए जानते हैं ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ सर्दी से बचने के टिप्स, जिसकी मदद से आप ठंड की परवाह किए बिना शादी का भरपूर आनंद उठा सकते हैं.
जैकेट कैरी करें
शादी में लहंगा महिलाओं की पहली पसंद होता है. हालांकि सिर्फ लहंगे में आपका सर्दी से बचना मुश्किल हो जाता है और ज्यादातर महिलाएं ठंड से बचने के तरीके तलाशने में जुट जाती हैं. ऐसे में आप लहंगे के साथ लॉन्ग वूलन जैकेट कैरी कर सकती हैं. वहीं साड़ी के साथ भी लॉन्ग वूलन जैकेट ग्रेसफुल लुक देता है. जिससे आपका लुक भी निखर कर सामने आएगा और आप शादी को फुल एन्जॉय कर सकेंगी.
फुल स्लीव्स ब्लाउज पहनें
फुल स्लीव्स ब्लाउज पहनना आजकल फैशन में है. ऐसे में शादी के लहंगे और साड़ी के साथ आप पूरी बाजू वाले ब्लाउज का चुनाव कर सकती हैं. वहीं फुल स्लीव्स डिजाइनर ब्लाउज भी मार्किट में आसानी से मिल जाते हैं. ऐसे में साड़ी या लहंगे से मैचिंग मिरर वर्क और प्रिटेंड ब्लाउज कैरी करना आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है.
लॉन्ग कोट होगा बेस्ट
ट्रेडिशनल ड्रेसेस के साथ लॉन्ग कोट पहनने का फैशन ट्रेंडिंग में है. ऐसे में आप शादी में शिरकत करते समय लेटेस्ट फैशन ट्रेंड फॉलो कर सकते हैं. खासकर ट्रेडिशनल ड्रेस के साथ कॉम्बीनेशन वाला लॉन्ग कोट आपकी स्टाइलिंग को एन्हॉन्स करने में मददगार होगा और आपका लुक किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं लगेगा.
एम्बेलिश्ड जैकेट कैरी करें
अगर आप शादी में सिंपल साड़ी पहनने की प्लानिंग कर रहे हैं. तो इसके साथ प्रिटेंड या एम्ब्रॉयडरी वाली जैकेट पहनना बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. इससे आपका सिंपल लुक भी स्टाइलिश नजर आएगा और आपको ठंड भी नहीं लगेगी.


