भारतीय टेनिस खिलाड़ी Sumit Nagal  ने अपने करियर में पहली बार Wimbledon के मुख्य ड्रॉ में खेलने का मौका पाया। हालांकि, उनके इस सफर का अंत पहले ही दौर में हो गया। सर्बिया के मियोमिर केकमानोविच के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में Sumit Nagal  ने चार सेटों तक मैच को खींचा लेकिन आखिरकार उन्हें 2-6, 6-3, 3-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा।