अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से 5 महीने पहले आज (शुक्रवार) राष्ट्रपति जो बाइडेन और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट हुई। रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार ट्रम्प और डेमोक्रेट्स की तरफ से बाइडेन के बीच ये मुकाबला 4 साल में दूसरी बार हुआ।

इस दौरान दोनों नेताओं ने 75 मिनट तक एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए और निजी हमले किए। डोनाल्ड ट्र्म्प ने बाइडेन को मंचूरियन कहा। उन्होंने आरोप लगाया की बाइडेन को चीन से पैसे मिलते हैं। वहीं, राष्ट्रपति ने ट्रम्प को उनके हश मनी मामले पर घेरते हुए कहा, “आपकी पत्नी प्रेग्नेंट थीं और आप पोर्न स्टार से संबंध बना रहे थे।”