CMF बाय नथिंग ने आखिरकार अपने पहले स्मार्टफोन CMF Phone 1 का डिज़ाइन कन्फर्म कर दिया है। कंपनी ने एक नया टीज़र इमेज जारी किया है, जिसमें CMF Phone 1 को हर कोण से दिखाया गया है। इस टीज़र से यह भी पता चलता है कि यह हैंडसेट इंटरचेंजेबल एक्सेसरीज़ और कवर के साथ आएगा। इसके अलावा, डिवाइस तीन अलग-अलग सॉलिड रंगों में उपलब्ध होगी।