Anant Ambani-Radhika Merchant की शादी 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी। इसके बाद दो अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ‘शुभ आशीर्वाद’ 13 जुलाई को और ‘मंगल उत्सव’ या शादी का रिसेप्शन 14 जुलाई को होगा।

यह निमंत्रण कार्ड एक लाल अलमारी में रखा गया है, जिसमें चांदी का मंदिर है और उसमें सोने की भगवान गणेश और राधा-कृष्ण की मूर्तियाँ बेहद खूबसूरती से सजाई गई हैं। इस कार्ड में एक चांदी का बॉक्स भी शामिल है, जिसमें निमंत्रण पत्र के साथ मिठाइयाँ और सूखे मेवे रखे गए हैं।