[ad_1]
लाहौल स्पीति20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
केलांग में बर्फबारी का सुंदर नजारा
- शिंकुला और बारालाचा दर्रे पर भी हुई हल्की बर्फबारी
- मनाली-लेह मार्ग बंद, जांस्कर घाटी का संपर्क टूटा
हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है, जिससे ठंड बढ़ने लगी है। शनिवार को लाहौल स्पीति के गांव मूलिंग में बर्फबारी हुई और पारा गिरने से लोगों को ठंडक का एहसास हुआ। केलांग के गांव बिलिंग में भी बर्फ पड़ी। वहीं बर्फ पड़ने से हिमाचल की वादियों की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ गई, लेकिन ठंड के चलते लोग घरों से बाहर नहीं निकले। बता दें कि शुक्रवार को शिंकुला और बारालाचा दर्रे पर हल्की बर्फबारी हुई थी। बारालाचा दर्रे में हिमपात होने से मनाली-लेह मार्ग बंद हो गया है। शिंकुला दर्रे में बर्फ़बारी होने से जांस्कर घाटी का संपर्क मनाली से कट गया है।
[ad_2]
Source link

