जैकलीन फर्नांडीज को ट्रैवलिंग के दौरान शेयर किया अपना एक्सपीरियंस, देखें

0

जैकलीन फर्नांडीज को ट्रैवलिंग का बहुत शौक है. हाल ही में उन्हें बैंकॉक की यात्रा करते हुए देखा गया. जैकलीन की तरह बहुत लोगों को ट्रैवलिंग का शौक है. वे अलग-अलग जगहों पर घूमने का प्लान बनाते हैं और एक्सप्लोर करने के लिए निकल पड़ते हैं. अगर आपको भी दूसरों के कल्चर और ट्रेडिशन को जानने में दिलचस्पी है तो बैंकॉक को अपने ट्रैवल लिस्ट में जरूर डालें. बैंकॉक में ही एक तैरता हुआ बाजार है, जिसे देखने लोग दूर-दूर से आते हैं. जैकलीन को भी फ्लोटिंग मार्केट में सैर करते हुए देखा गया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर भी की हैं. आइए जानते हैं इस अनोखे बाजार के बारे में…

फ्लोटिंग मार्केट यानी एक ऐसा बाजार जहां लोग पानी पर तैरते नावों पर सामान बेचते हैं. बैंकॉक में फ्लोटिंग मार्केट इसलिए है, क्योंकि यहां के अधिकांश समुदाय यहां रहते हैं. इतिहास की मानें तो फ्लोटिंग मार्केट का कॉन्सेप्ट ही यहीं से आया है. बैंकॉक का सबसे फेमस फ्लोटिंग मार्केट रत्चबुरी में डेमनोएन सदुआक है. यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है. यहां आपको नावों पर तैरती हुई सब्जियां, फल, मसाले और भी खाने-पीने के सामान आसानी से मिल जाएंगे.

भारत में कहां है फ्लोटिंग मार्केट ?
भारत के जम्मू-कश्मीर के डल झील में भी फ्लोटिंग मार्केट है. यहां भी लोग नावों पर तैरते हुऐ सामान बेचते हैं. कोलकाता के पटुली में भी तैरती हुई सब्जी मंडी है. यहां 200 से अधिक विक्रेता नावों पर बैठकर सामान बेचते रहते हैं. नावों पर मछली, फल, सब्जियां और मसाले देखने को मिलते हैं. इसके अलावा बांग्लादेश में भी 200 साल पुराना फ्लोटिंग मार्केट हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here