भारत में ऐसा ही कोई घर होगा जहां पर पूड़ियां नहीं बनती होगी. रोटी के मुकाबले पूड़ी बनाना थोड़ा सा कठिन है. इसमें सामग्री भी ज्यादा लगती है और मेहनत भी. पूड़ी को बेलना सबसे कठिन काम होता है. लेकिन आज हम आपको ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं. जिससे आप कुछ सेकंड में ही एक साथ 5-5 पूडियां बेल सकते हैं.
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक महिला ने कुछ सेकंड में ही एक साथ 5 पूड़ियां बेली. इसके लिए उन्होंने न कोई मशीन न ही बेलन इस्तेमाल किया. इसके लिए महिला ने एक पॉलीथीन लिया और एक चकला. महिला ने पूड़ी के लिए 5 लोई बनाकर उसे पॉलिथीन के नीचे रखा और चकले से दबा दिया, जिससे इसके आकार बड़ा हो गया और यह पूड़ी के रूप में बनकर तैयार हो गई और इसे आसानी से कढ़ाई में गरम तेल में डालकर तल लिया.
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @itz__ruchi____123 द्वारा पोस्ट किया गया है. वीडियो को देख महिला की खूब तारीफ की जा रही है. एक यूजर ने मजाक बनाते हुए कहा कि ‘अब तो मनाना पड़ेगा सच में औरत की बुद्धि खोपड़ी में ही होती है.’ एक और यूजर ने लिखा कि ‘इसका मतलब हम लोग पागल थे.’ तीसरे ने लिखा ‘सोच रही थी पूड़ी बनाने वाली मशीन लाने की, लेकिन अब आइडिया मिल गया है, तो मशीन कैंसल.’


