Vande bharat: स्‍लीपर वंदे भारत के कोच का काम अगले महीने तक होगा पूरा, जाने खासियत

0

Vande bharat: वंदेभारत एक्‍सप्रेस के बाद जल्‍द ही स्‍लीपर वंदे भारत ट्रैक पर दौड़ने वाली है. इसके लिए यात्रियों को लंबा इंतजार नहीं करना होगा. इसके कोच भी तैयार हो चुके हैं, अब आंतरिक साज सज्‍जा का काम शुरू होने वाला है. रेलवे अधिकारी के अनुसार स्‍लीपर वंदेभारत शुरू होने का संभावित समय भी तय हो चुका है.

मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार ट्रेन आईसीएफ चेन्‍नई में बन रही है. ट्रेन के कोच तैयार हो चुके हैं. अब बर्थ और अन्‍य आंतरिक साज सज्‍जा काम शुरू होगा. अधिकारी के अनुसार मार्च मध्‍य में देश की पहली स्‍लीपर वंदेभारत एक्‍सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा. ये ट्रेन लंबी दूरी के रूट पर चलाई जाएगी.

आम कोच से अलगा होगी ये स्लीपर बोगी
मौजूदा समय चल रहीं सभी वंदे भारत एक्‍सप्रेस केवल चेयरकार वाली हैं, यानी इसमें बैठकर सफर किया जा सकता है. ये ट्रेन जिन स्‍टेशनों से चलती हैं, रात में उन्‍हीं स्‍टेशनों में वापस आ जाती हैं. अब रेलवे वंदेभारत के सफर को और अधिक सुविधाजनक बनाने ज रहा है. इनको राजधानी की तरह चलाने की योजना है. राजधानी व अन्‍य प्रीमियम ट्रेनों से इसका स्‍लीपर कोच थोड़ा अलग होगा. इसमें प्रत्‍येक कोच में चार के बजाए तीन टॉयलेट होंगे. इसके साथ ही एक मिनी पेंट्री भी बनाई जा रही है.

मौजूदा समय वंदे भारत एक्‍सप्रेस की खासियत
नई वंदे भारत एक्सप्रेस हल्की है और मात्र 52 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है. फिलहाल, सभी वंदे भारत ट्रेनें पूरी तरह से वातानुकुलित हैं और उनमें स्वचालित दरवाजे हैं. वंदे भारत ट्रेन के चेयर को 180 डिग्री तक रोटेट किया जा सकता है. ट्रेन में जीपीएस आधारित इंफॉर्मेशन सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम टॉयलेट हैं. इसमें पावर बैकअप की भी व्यवस्था है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here