Uttar Pradesh Misisng Man Body Found in Bihar Katihar; Here’s Crime News | यूपी के युवक का कटिहार में मिला शव, दो दिन पहले हुआ था गायब, गला दबाकर हत्या

0

[ad_1]

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

कटिहार8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
image 2020 11 13t172146337 1605268336

मृतक पिछले दो वर्षों से अपनी पत्नी के साथ कटिहार में ही रहता था।

  • मृतक के पिता ने कहा किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी
  • पुलिस के अनुसार दो दिन पहले ही हत्या कर शव को फेंका

कटिहार में अपराधियों ने एक पिकअप वैन चालक की हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के गुमटी नंबर 4 के पास की है, जहां शुक्रवार को झाड़ी में युवक का शव फेंका हुआ था। उसके शरीर पर जख्म के निशान थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

युवक की पहचान यूपी के बलिया जिला निवासी कपिलदेव सिंह के पुत्र संतोष कुमार सिंह (30) के रूप में हुई है। कपिलदेव सिंह पिछले कई वर्षों से कटिहार में किराए के मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया कि संतोष पिकअप वैन का चालक था। पिछले दो वर्षों से वह अपनी पत्नी के साथ तीनगछिया में किराए के मकान में रहता था। संतोष बुधवार शाम से ही गायब था। शुक्रवार को उसके शव मिलने की जानकारी मिली। किसी ने उसकी हत्या की है। उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी।

नगर थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को देखकर ऐसा लगता है कि इसकी हत्या दो दिन पहले हुई है, अपराधी ने वारदात को कहीं और अंजाम दिया था। बचने के लिए शव को यहां लाकर फेंका दिया। शव पर जख्म के निशान थे। ऐसा लगता है कि गला दबाकर युवक की हत्या की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लोगों से पूछताछ की जा रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here