UGC ने जारी की 2024 की लिस्ट, लिस्ट में शामिल नहीं यह बड़ी यूनिवर्सिटी

0

विश्वविद्यालय अनुदारन आयोग (UGC) ने एक बार फिर से उन यूनिवर्सिटीज की लिस्ट जारी की है, जिन्होंने अब तक लोकपाल की नियुक्ति नहीं की है. यूजीसी इसके लिए कई बार पत्र लिखकर याद दिला चुका है. आयोग ने इस बार 159 यूनिवर्सिटीज की लिस्ट जारी की है, जिसमें अभी तक लोकपाल की नियुक्ति नहीं हो सकी है. जिसमें 67 प्राइवेट और दो डीम्ड यूनिवर्सिटी शामिल हैं.

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने यूनिवर्सिटीज में लोकपाल की नियुक्ति के लिए 11 अप्रैल 2023 को अधिसूचना जारी की थी. जिसमें यूजीसी (छात्रों की शिकायतों का निवारण) विनियम 2023 के तहत यूनिवर्सिटीज से 30 दिन के भीतर लोकपाल की नियुक्ति का आग्रह किया गया था. इसके बाद यूनिवर्सिटी ने 5 दिसंबर 2023 को एक बार फिर से इसके बारे में याद दिलाया.

इन यूनिवर्सिटीज में अब भी नहीं नियुक्त हुए लोकपाल

यूजीसी की ओर से जारी नई लिस्ट में लोकपाल नियुक्त न करने वाली यूनिवर्सिटीज में आंध्र प्रदेश फिशरीज यूनिवर्सिटी, जवाहरलाल नेहरू एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (एमपी), राजीव गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ नॉलेज टेक्नोलॉजी (तेलंगाना), इंदिरा गांधी एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (छत्तीसगढ़), गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी शामिल हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here