UGC NET 2023 का स्कोर कार्ड हुआ जारी, जानिए कट-ऑफ

0

UGC NET 2023 : यूजीसी नेट परीक्षा 06 से 19 दिसंबर 2023 के बीच हुई थी. इसके लिए 292 शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. यूजीसी नेट की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर रिजल्ट, कटऑफ और पासिंग मार्क्स चेक कर सकते हैं. यह परीक्षा 83 विषयों के लिए आयोजित की गई थी.

यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा में 9,45,918 उम्मीदवार शामिल हुए थे (UGC NET Result). उनमें से 4,07,528 अभ्यर्थी इसमें सफल हुए हैं. यूजीसी नेट रिजल्ट 20 जनवरी, 2024 को जारी किया गया था. एनटीए ने इसकी सूचना अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी. साथ ही एनटीए ने वेबसाइट पर यूजीसी नेट दिसंबर 2023 कटऑफ भी पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड कर दी है.

UGC NET Cut Off Marks: यूजीसी नेट 2023 कट ऑफ मार्क्स कैसे कैलकुलेट करें?
नीचे लिखे स्टेप्स के जरिए यूजीसी नेट 2023 कट ऑफ मार्क्स से कैलकुलेट कर सकते हैं-

1- यूजीसी नेट परीक्षा की कुल अंकतालिका प्राप्त करें.
2- यूजीसी नेट परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों की संख्या चेक करें.
3- हर विषय में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त किए गए औसत अंकों की गणना करें.
4- हर विषय के लिए कट ऑफ मार्क्स निर्धारित करें.

सूत्र- कट ऑफ मार्क्स = औसत अंक + (औसत अंक * 25/100)

UGC NET Result: यूजीसी नेट 2023 सर्टिफिकेट कब तक वैलिड रहेगा?
यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा का सर्टिफिकेट आजीवन वैलिड रहेगा. इसमें हासिल किए गए मार्क्स कभी भी अवैध नहीं ठहराए जाते हैं. वहीं, अगर आप जूनियर रिसर्च फेलोशिप करना चाहते हैं तो यूजीसी नेट रिजल्ट अगले 3 सालों तक वैलिड रहेगा. यूजीसी जेआरएफ के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को दोनों पेपर पास करने होते हैं.

UGC NET Result: यूजीसी नेट परीक्षा में कितने अंकों पर पास होंगे?
यूजीसी नेट परीक्षा पास कर पाना आसान नहीं है. उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा होने की वजह से इसमें प्रतियोगिता का स्तर भी कठिन रहता है. यूजीसी नेट परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को कुल 40% और आरक्षित श्रेणी वाले उम्मीदवारों को 35% अंक प्राप्त करने होते हैं. यूजीसी की वेबसाइट पर परीक्षा और रिजल्ट से जुड़ी डिटेल्स चेक कर सकते हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here