[ad_1]
घंटा7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सुकेत-डग मेगा हाईवे पर शनिवार दोपहर को साढ़े तीन बजे दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पगारिया पुलिस ने घायलों को आवर पीएचसी पर पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद भवानीमंडी रैफर कर दिया गया।एएसआई बनेसिंह ने बताया कि पगारिया निवासी भरत सेन बाइक से भवानीमंडी की ओर जा रहा था। तभी नाथूखेड़ी के निकट सामने से आ रहे पचपहाड़ निवासी सूरतसिंह की बाइक से भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आवर पीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद भवानीमंडी रैफर किया गया।
[ad_2]
Source link

